नीरज चोपड़ा ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन को हराकर कुओर्ताने खेलों में बेस्ट थ्रो के साथ जीता गोल्ड मेडल

चोपड़ा ने हाल ही में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। 

नीरज ने 86.69 मीटर थ्रो के साथ मजबूत शुरुआत की, जो उनके प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ने के लिए काफी था।

उनका दूसरा और तीसरा प्रयास फाउल रहा क्योंकि उन्होंने तीन ही प्रयास किए।

हालांकि इसके बावजूद भारतीय भाला फेंक एथलीट ने अपने पहले ही प्रयास में स्वर्ण पदक जीत लिया।

टोक्यो ओलंपिक के बाद 24 साल के नीरज का यह दूसरा टूर्नामेंट है।

वह टोक्यो ओलंपिक में एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।

भारत के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में पावो नूरमी खेलों में 89.30 मीटर के थ्रो के साथ एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

Click Here