UP Aganwadi Bharti Vacancy; Greater Noida Polytechnic College Hostel Girls | जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: यूपी में आंगनवाड़ी वर्कर्स के 1843 पदों पर भर्ती, नोएडा में सरकारी कॉलेज से हॉस्टल छोड़कर गईं 172 लड़कियां


  • Hindi News
  • Career
  • UP Aganwadi Bharti Vacancy; Greater Noida Polytechnic College Hostel Girls

7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्‍स में बात उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी वर्कर्स के 1843 पदों पर भर्ती की। करेंट अफेयर्स में बात विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के आगाज की। टॉप स्टोरी में बात ग्रेटर नोएडा के कुमारी मायावती गर्ल्स पॉलिटेक्निक कॉलेज में अनजान लोगों के कॉलेज कैंपस में आने की वजह से 172 फीमेल स्टूडेंट्स के हॉस्‍टल छोड़ने की।

करेंट अफेयर्स

1. विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट 3 अक्टूबर से UAE में शुरू हुआ विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज आज 3 अक्टूबर को UAE में हुआ। टूर्नामेंट में 10 टीमों के बीच 17 दिन में 23 मैच खेले जाएंगे। इंडियन टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं। भारत का पहला मुकाबला कल 4 अक्‍टूबर को न्यूजीलैंड से होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 20 अक्टूबर को दुबई में होगा।

2. प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी लॉन्च की 2 अक्टूबर को पटना के वेटरनरी ग्राउंड में प्रशांत किशोर ने आधिकारिक तौर पर जन सुराज पार्टी लॉन्च की। SC समुदाय के मनोज भारती को जन सुराज पार्टी का पहला कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है।

मनोज भारती पूर्व IFS ऑफिसर हैं और 2025 तक अध्यक्ष पद संभालेंगे।

मनोज भारती पूर्व IFS ऑफिसर हैं और 2025 तक अध्यक्ष पद संभालेंगे।

दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप जॉब्स

1. यूपी में आंगनवाड़ी वर्कर्स के 1843 पदों पर भर्ती उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट icdsupweb.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना चाहिए।

सिलेक्शन प्रोसेस :

मेरिट बेसिस पर सिलेक्शन किया जाएगा।

2. केनरा बैंक में अप्रेंटिस के 3000 पदों पर भर्ती केनरा बैंक में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट canarabank.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • मेरिट बेसिस पर।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन।

दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप जॉब्स

1. उत्तर प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज की 172 लड़कियों ने हॉस्टल खाली किया

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के कुमारी मायावती गर्ल्स पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल की 172 लड़कियों ने अपना कमरा खाली कर दिया है।

दरअसल, फीमेल स्टूडेंट्स लगातार कैंपस में अनजान आदमियों की एंट्री के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं। स्टूडेंट्स के मुताबिक अनजान लड़के रात के समय गर्ल्स हॉस्टल में घुस कर लड़कियों के कमरों का दरवाजा खटखटा रहे थे। कुछ स्‍टूडेंट्स ने कैंपस में ड्रोन कैमरा दिखने की भी शिकायत की थी।

मामले पर कॉलेज प्रिंसिपल श्‍याम नारायण सिंह का कहना है कि कॉलेज में दिन में 2 और रात में 2 सिक्योरिटी गार्ड ही ड्यूटी पर रहते हैं। ऐसे में कोई 1 छुट्टी पर चला जाए तो परेशानी हो जाती है। कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद लड़कियां अब हॉस्‍टल छोड़ कर जाने को मजबूर हैं।

2. मध्यप्रदेश में प्रदर्शन कर रहे 4 गेस्ट टीचर्स के खिलाफ FIR दर्ज हुई मध्यप्रदेश के भोपाल में 2 अक्‍टूबर को गेस्‍ट टीचर्स का प्रदर्शन पुलिस ने गोली मारने की धमकी देकर रोक दिया। दरअसल, ये गेस्ट टीचर्स नियमितीकरण की मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने बैरिकेडिंग की और बैनर लगा दिया। बैनर पर लिखा था ‘तितर बितर हो जाइए, गोली चलाई जाएगी।’ हालांकि, बाद में ये बैनर हटा दिया गया था। पुलिस ने 4 टीचर्स के खिलाफ FIR भी दर्ज की है।

3. GATE 2025 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज GATE एग्जाम के लिए बिना लेट फीस के रजिस्ट्रेशन की आज लास्ट डेट है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद अप्लाई करने पर 900 से 1800 रुपए की लेट फीस लगेगी।

ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment