[ad_1]
- Hindi News
- Career
- Union Bank Has Released 1500 Vacancies For Officers, ONGC Has Released The Last Date For Recruitment Of 2237 Apprentices
11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में निकली ऑफिसर की 1500 वैकेंसीज के बारे में। करेंट अफेयर्स में जानेंगे कौन से देश बने हैं BRICS के पार्टनर मेंबर्स। और टॉप स्टोरी में बताएंगे मेडिकल काउंसलिंग से जुड़े MCC के अपडेट के बारे में, जिसके तहत कैंडिडेट्स NEET के लिए डिस्क्वालिफाई भी हो सकते हैं।
करेंट अफेयर्स
1. BRICS में 13 पार्टनर देश भी जोड़े गए
इस बार BRICS में 13 पार्टनर देश भी जोड़े गए हैं। इसमें अल्जीरिया, मलेशिया, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, नाइजीरिया, तुर्की, उज्बेकिस्तान को मिलाकर 7 मुस्लिम बहुल देश हैं।
पार्टनर देशों में पाकिस्तान को जगह नहीं मिली है, हालांकि उसने BRICS देशों में शामिल होने के लिए आवेदन दिया था। इस बार 30 से ज्यादा देशों ने BRICS की मेंबरशिप के लिए आवेदन किया था।
इस साल BRICS समिट रूस के कजान में आयोजित की गई।
2. जिम्बाब्वे ने T-20 में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड बनाया
जिम्बाब्वे ने 23 अक्टूबर को गाम्बिया के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट पर 344 रन का स्कोर बना दिया। यह T-20 इंटरनेशनल मैच में किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। पिछला रिकॉर्ड नेपाल के नाम था, उसने मंगोलिया के खिलाफ 314 रन बनाए थे।
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने 43 गेंद पर 133 रन बनाए।
दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप जॉब्स
1. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में लोकल बैंक ऑफिसर के 1500 पदों पर भर्ती
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने देशभर के विभिन्न राज्यों में लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
20 से 30 साल तक के ग्रेजुएट कैंडिडेट्स इसके लिए 13 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 48,480 से लेकर 85,920 रुपए तक सैलरी मिलेगी।
2. ONGC में अप्रेंटिसशिप आवेदन की लास्ट डेट
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार ओएनजीसी (ONGC) की ऑफिशियल वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए 15 नवंबर को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
18 से 24 साल तक के 10वीं, ITI पास कैंडिडेट्स इसके लिए कल 25 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 8,050 से 9,000 रुपए तक स्टाइपेंड दिया जाएगा।
अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. NEET काउंसलिंग की स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए एलिजिबिलिटी में बदलाव
MCC ने NEET काउंसलिंग की स्ट्रे वैकेंसी राउंड में शामिल होने के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया में बदलाव किया है। MCC ने जारी नोटिस में कहा- इन 3 स्थितियों में कैंडिडेट स्ट्रे वैकेंसी काउंसलिंग में शामिल नहीं होंगे-
- पिछले किसी भी राउंड की काउंसलिंग में सीट मिल चुकी हो।
- राउंड 3 काउंसलिंग में मिली सीट रिजेक्ट की हो।
- स्टेट कोटा काउंसलिंग में कोई सीट मिल चुकी हो।
इसके अलावा जिन्हें स्ट्रे काउंसलिंग में सीट मिलेगी उन्हें एडमिशन लेना जरूरी होगा। ऐसा न करने पर काउंसलिंग फीस लौटाई नहीं जाएगी और अगले साल से NEET एग्जाम के लिए भी डिस्क्वालिफाई हो जाएंगे।
2. अग्निवीर नेवी SSR, MR लिखित परीक्षा के रिजल्ट जारी
इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती के लिए रिटेन एग्जाम रिजल्ट जारी हो गए हैं। अग्निवीर SSR, MR एग्जाम में शामिल हुए कैंडिडेट्स agniveernavy.cdac.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सभी सिलेक्टेड कैंडिडेट्स का फाइनल मेडिकल एग्जाम INS, चिल्का पर होगा।
3. CBSE 10वीं, 12वीं के प्रैक्टिकल और असेस्मेंट एग्जाम्स की डेट जारी
CBSE बोर्ड ने 10वीं, 12वीं के प्रैक्टिकल और असेस्मेंट एग्जाम्स की डेट्स जारी कर दी हैं। सभी स्कूलों में प्रैक्टिकल एग्जाम्स 1 जनवरी, 2025 से शुरू होंगे। वहीं, विंटर बाउंड स्कूल, यानी ऐसी ठंडी जगहों के स्कूल जो सर्दियों में बंद रहते हैं, वहां प्रैक्टिकल्स 5 नवंबर से 5 दिसंबर, 2024 तक हो जाएंगे। थ्योरी बोर्ड एग्जाम्स 15 फरवरी से शुरू होंगे।
ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
[ad_2]
Source link