RRB Technician Recruitment 2024; IIT Kanpur Cyber Security Program | जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: रेलवे में 8वीं पास के लिए 250 पदों पर वैकेंसी; IIT कानपुर शुरू करेगा 6 महीने का साइबर सिक्योरिटी प्रोग्राम


  • Hindi News
  • Career
  • RRB Technician Recruitment 2024; IIT Kanpur Cyber Security Program

8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्‍स में बात रेलवे में इलेक्ट्रीशियन की 250 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात साहित्य में नोबेल पुरस्कार विजेता दक्षिण कोरियाई राइटर हान कांग की। टॉप स्टोरी में बात IIT कानपुर और गृह मंत्रालय के 6 महीने के रेजिडेंशियल साइबर सिक्योरिटी प्रोग्राम शुरू करने की।

करेंट अफेयर्स

1. साउथ कोरिया की हान कांग को मिलेगा साहित्य का नोबेल 10 अक्टूबर को साहित्य के नोबेल प्राइज 2024 की घोषणा हुई। इस साल ये प्राइज दक्षिण कोरिया की राइटर हान कांग को मिला है। उन्हें जीवन की मार्मिक कहानियों को खूबसूरत अंदाज में पेश करने के लिए ये सम्मान मिला है।

नोबेल कमेटी ने हान कांग की एक नॉवेल ग्रीक लेसन की खासतौर पर चर्चा की।

नोबेल कमेटी ने हान कांग की एक नॉवेल ग्रीक लेसन की खासतौर पर चर्चा की।

2. राफेल नडाल ने संन्यास का ऐलान किया 10 अक्टूबर को स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने संन्यास का ऐलान किया। इस साल नवंबर में होने वाला डेविस कप फाइनल उनके करियर का आखिरी इवेंट होगा। राफेल नडाल ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर ये जानकारी दी है।

नडाल अब तक दूसरे सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी हैं।

नडाल अब तक दूसरे सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी हैं।

3. रतन टाटा का 86 की उम्र में निधन हुआ 9 अक्टूबर को उद्योगपति रतन टाटा का देर रात निधन हो गया। वे टाटा संस के चेयरमैन थे। 2012 में 75 साल की उम्र में रतन टाटा ने एग्जीक्यूटिव फंक्शन छोड़ दिए थे। इसके बाद 44 साल के साइरस मिस्त्री को उत्तराधिकारी नियुक्त किया। हालांकि फरवरी 2017 में रतन टाटा ने चेयरमैन के तौर पर अपना पद वापस ले लिया था।

दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप जॉब्स

1. नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में 336 पदों पर भर्ती नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड ने नॉन-एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nationalfertilizers.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री, इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

2. रेलवे में 250 पदों पर भर्ती रेलवे में अप्रेंटिस के 250 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट plw.indianrailways.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

पद के अनुसार, 8वीं से लेकर 12वीं पास तक।

सिलेक्शन प्रोसेस :

मेरिट बेसिस पर।

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. IIT कानपुर, केंद्र सरकार ने शुरू किया साइबर सिक्योरिटी पर 6 महीने का कोर्स केंद्र सरकार और IIT कानपुर ने 6 महीने का रेजिडेंशियल साइबर ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया है। इस प्रोग्राम के लिए पूरे देश से 38 सीनियर पुलिस ऑफिसर्स ट्रेनिंग देंगे। इस कोर्स का नाम है – साइबर कमांडो ट्रेनिंग प्रोग्राम।

2. दिल्ली हाईकोर्ट ने DUSU को कैंपस की सफाई का आदेश दिया 9 अक्टूबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन के कैंडिडेट्स को कॉलेज कैंपस की सफाई करने के लिए कहा है। कोर्ट ने कहा है कि अगर वो वोटों की गिनती चाहते हैं, तो इलेक्शन के दौरान हुई गंदगी साफ करें।

दरअसल, कोर्ट ने DUSU कैंडिडेट्स के खिलाफ कैंपस में गंदगी को लेकर दायर हुई याचिका पर सुनवाई के बीच 26 सितंबर को वोटों की गिनती रोक दी थी।

3. NABARD ग्रेड A एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी हुए NABARD ने ग्रेड A ऑफिसर्स के मेन्स एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट्स 20 अक्टूबर तक ऑफिशियल वेबसाइट nabard.org पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 20 अक्टूबर को मेन्स एग्जाम होगा। एग्जाम के जरिए 102 पदों पर भर्ती होगी।

ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment