आरएएस प्री एग्जाम-2024 अगले साल 2 फरवरी को होगा। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने बुधवार को परीक्षा की तारीख घोषित की। कुल 733 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 सितंबर से शुरू होंगे। इनमें राज्य सेवा के 346 और अधीनस्थ सेवा के 387 पद हैं। आवेदन की लास्ट डेट
.
आयोग सचिव राम निवास मेहता ने बताया कि सहायक मत्स्य विकास अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 26 अक्टूबर 2025 एवं समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रेड-द्वितीय प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 9 नवंबर 2025 को प्रस्तावित किया गया है। इन परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम बाद में जारी कर दिया जाएगा।
2 दिन पहले निकाली थी भर्ती
बता दें कि (RPSC ने राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए सोमवार को भर्ती निकाली थी। कुल 733 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 सितंबर से शुरू होंगे। इनमें राज्य सेवा के 346 और अधीनस्थ सेवा के 387 पद हैं। आवेदन की लास्ट डेट 18 अक्टूबर है। आयु सीमा एक जनवरी 2025 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि RAS एग्जाम-2023 की भर्ती प्रक्रिया फिलहाल जारी है, जो 972 पदों के लिए है। इसके मेंस एग्जाम का रिजल्ट आना बाकी है।
ऐसे करें अप्लाई
- अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर पर क्लिक करना होगा या SSO पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करना होगा।
- इसके बाद सिटीजन ऐप (G2C) में अवेलेबल रिक्र्यूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा।
- पहली बार OTR करने के लिए अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, सेकेंडरी/समकक्ष परीक्षा और आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक आईडी प्रूफ का डिटेल और डॉक्युमेंट अपलोड करना अनिवार्य है।
- लॉगिन कर सिटीजन ऐप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट का चयन कर अपने OTR नंबर के आधार पर ऑनलाइन आवेदन करें।
- वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के बाद ओटीआर प्रोफाइल में किसी भी प्रकार का संशोधन किया जाना संभव नहीं होगा।
इन पदों पर भर्ती जारी
इन पदों पर अब शुरू होगा आवेदन प्रोसेस
- राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए कुल 733 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 सितंबर से शुरू होंगे। इनमें राज्य सेवा के 346 और अधीनस्थ सेवा के 387 पद हैं। आवेदन की लास्ट डेट 18 अक्टूबर है। अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक
- सहायक मत्स्य विकास अधिकारी के कुल 8 पद के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 सितंबर से 10 अक्टूबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक
- समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रेड-।। के 68 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक