Prabowo Subianto took oath on the Quran and assumed the post of President of Indonesia, PM Modi launched 3 new airports | करेंट अफेयर्स 21 अक्टूबर: प्रबोवो सुबिआंतो ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति का पद संभाला; एशियन क्रॉस कंट्री चैम्पियनशिप में भारत ने 7 गोल्ड जीते


  • Hindi News
  • Career
  • Prabowo Subianto Took Oath On The Quran And Assumed The Post Of President Of Indonesia, PM Modi Launched 3 New Airports

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

न्यूजीलैंड ने पहली बार जीता विमेंस T20 वर्ल्ड कप का खिताब और प्रबोवो सुबिआंतो इंडोनेशिया के 8वें राष्ट्रपति बने।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

इंटरनेशनल (International)

1. भारत-चीन लद्दाख में पेट्रोलिंग के नए सिस्टम पर सहमत: 21 अक्टूबर को भारतीय विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिस्री ने भारत और चीन के बीच बड़े समझौते के बारे में बताया। दोनों देश लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर पेट्रोलिंग के लिए सहमत हो गए हैं।

इससे पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों के बीच सीमा विवाद सुलझ सकता है और टकराव में भी कमी आ सकती है। विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिंस्री ने बताया कि पिछले कई हफ्तों से भारत और चीन के अधिकारी इस मुद्दे पर बातचीत कर रहे थे। सेना के अफसर भी बातचीत में शामिल थे।

  • पेट्रोलिंग के नए सिस्टम पर सहमति के बाद दोनों देश सेनाएं पीछे हटा सकते हैं।
  • देपसांग प्लेन डेमचोक में सैनिकों को पेट्रोलिंग पॉइंट्स पर जाने की इजाजत अभी नहीं है। यहां सेनाएं अभी मौजूद हैं।
  • पेट्रोलिंग का नया सिस्टम इन्हीं पॉइंट्स से संबंधित है। इससे 2020 के गलवान जैसे टकराव को टाला जा सकता है।
  • 15 जून 2020 को चीन ने ईस्टर्न लद्दाख के सीमावर्ती इलाकों में एक्सरसाइज के बहाने सैनिकों को जमा किया था। इसके बाद कई जगह पर घुसपैठ की घटनाएं हुई थीं।
  • भारत सरकार ने भी इस इलाके में चीन के बराबर संख्या में सैनिक तैनात कर दिए थे। हालात इतने खराब हो गए कि LAC पर गोलियां चली थीं।

स्पोर्ट्स (Sports)

2. न्यूजीलैंड ने पहली बार जीता विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2024: 20 अक्टूबर को न्यूजीलैंड विमेंस क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को 32 रन से हराकर ICC विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। न्यूजीलैंड विमेंस टीम ने पहली बार ये खिताब जीता है। ये मैच रविवार रात को दुबई में आयोजित हुआ था।

न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर साउथ अफ्रीका को 158 रन का टारगेट दिया था। लेकिन साउथ अफ्रीका 9 विकेट गंवाकर 126 रन ही बना पाई।

न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर साउथ अफ्रीका को 158 रन का टारगेट दिया था। लेकिन साउथ अफ्रीका 9 विकेट गंवाकर 126 रन ही बना पाई।

  • साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
  • मैच के दौरान न्यूजीलैंड के लिए 43 रन बनाने वाली अमेलिया केर प्लेयर ऑफ द मैच बनीं।
  • अमेलिया केर को ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी दिया गया।
  • ICC विमेंस T20 वर्ल्ड कप का ये नौंवा एडिशन था जिसे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने होस्ट किया है।
  • पहले टूर्नामेंट के मैच बांग्लादेश में ही होने वाले थे लेकिन पॉलिटिकल अनरेस्ट की वजह से मैच UAE में आयोजित किए गए।
  • ये टूर्नामेंट 3 से 20 अक्टूबर तक चला जिसमें कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया।
  • रविवार को ही भारतीय टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम ने करीब 35 साल बाद भारत में टेस्ट मैच जीता।

3. भारतीय खिलाड़ियों ने एशियन चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड: 20 अक्टूबर को भारतीय खिलाड़ियों ने 17वीं एशियन क्रॉस कंट्री चैम्पियनशिप में सात गोल्ड मेडल जीते। ये चैंपियनशिप हॉन्ग-कॉन्ग में आयोजित की गई थी।

गुलवीर सिंह ने मेन्स इंडिविजुअल 10 किलोमटर इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

गुलवीर सिंह ने मेन्स इंडिविजुअल 10 किलोमटर इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

  • मेन्स एंड विमेंस इंडिविजुअल 10 किलोमीटर इवेंट में भारत के गुलवीर सिंह और सीमा ने गोल्ड मेडल जीता।
  • इसके अलावा भारत ने सभी चार टीम टाइटल्स- मेन्स, विमेंस, अंडर-20 मेंस और अंडर-20 विमेंस भी अपने नाम किए।
  • मध्य-प्रदेश स्टेट एथलेटिक्स अकेडमी के विनोद सिंह ने अंडर-20 ग्रुप के 8 किलोमीटर इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • जूनियर विमेंस टीम इवेंट में भारत की एकता डे ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

इंटरनेशनल (International)

4. प्रबोवो सुबिआंतो ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली: 20 अक्टूबर को प्राबोवो सुबिआंतो ने इंडोनेशिया के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। इसी के साथ 109 कैबिनेट मेंबर्स ने भी शपथ ली है। 1966 के बाद ये इंडोनेशिया में अब तक का सबसे बड़ा कैबिनेट है। 1966 में इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकारनो ने 132 मिनिस्टर्स का कैबिनेट बनाया था।

प्राबोवो सुबिआंतो ने कुरान की शपथ लेकर राष्ट्रपति का पद संभाला

प्राबोवो सुबिआंतो ने कुरान की शपथ लेकर राष्ट्रपति का पद संभाला

  • राष्ट्रपति सुबिआंतो ने नए कैबिनेट को इंडोनेशिया के झंडे के रंग के आधार पर ‘रेड एंड व्हाइट कैबिनेट’ नाम दिया।
  • वो इंडोनेशिया के आठवे राष्ट्रपति बने हैं।
  • सुबिआंतो ने कुरान पर हाथ लेकर शपथ ली।
  • वहीं, 37 साल के जिब्रान राकाबूमिंग राका ने उप-राष्ट्रपति पद की शपथ ली है। जिब्रान पूर्व राष्ट्रपति और सुबिआंतो के विरोधी नेता रहे जोको विडोडो के बेटे हैं।
  • श्री मुलयानी इंद्रवती को फाइनेंस मिनिस्टर बनाया गया है। वो पहली मिनिस्टर हैं जो तीन राष्ट्रपति के समय फाइनेंस मिनिस्ट्री संभाल चुकी हैं।

उद्घाटन (Inauguration)

5. PM मोदी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में एयरपोर्ट लॉन्च किए: 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन एयरपोर्ट वर्चुअली लॉन्च किए हैं। छत्तीसगढ़ के सुर्गुजा में, मध्य प्रदेश के रीवा में और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नए एयरपोर्ट बनाए गए हैं। केंद्र सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम- UDAN के तहत इन एयरपोर्ट्स को बनाया गया है। जल्द ही यहां फ्लाइट्स की आवाजाही शुरू की जाएगी।

PM मोदी ने कहा, '2014 में हमारे देश में सिर्फ 70 एयरपोर्ट थे। आज 150 से ज्यादा एयरपोर्ट हैं। पिछले साल देश में एक दर्जन से अधिक एयरपोर्ट पर नई सुविधाओं का निर्माण हुआ। मतलब हर महीने एक। इनमें अलीगढ़, मुरादाबाद, श्रावस्ती और चित्रकूट एयरपोर्ट शामिल हैं।'

PM मोदी ने कहा, ‘2014 में हमारे देश में सिर्फ 70 एयरपोर्ट थे। आज 150 से ज्यादा एयरपोर्ट हैं। पिछले साल देश में एक दर्जन से अधिक एयरपोर्ट पर नई सुविधाओं का निर्माण हुआ। मतलब हर महीने एक। इनमें अलीगढ़, मुरादाबाद, श्रावस्ती और चित्रकूट एयरपोर्ट शामिल हैं।’

  • छत्तीसगढ़ के सुर्गुजा के नए एयरपोर्ट का नाम मां महामाया एयरपोर्ट है।
  • 365 एकड़ में फैले इस एयरपोर्ट को 80 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है।
  • मध्य प्रदेश के रीवा के एयरपोर्ट से फिलहाल सिर्फ दो फ्लाइट उड़ान भरेंगी। एक फ्लाइट सिंगरौली से रीवा और दूसरी जबलपुर से रीवा के बीच उड़ेगी।
  • इसे 450 करोड़ रुपए की लागत से 1.5 साल में बनाया गया है।
  • उत्तर-प्रदेश के सहारनपुर में एयरफोर्स स्टेशन के पास एयरपोर्ट बनाया गया है।

आज का इतिहास (History)

6. 21 अक्टूबर का इतिहास: आज ही के दिन साल 1951 में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी। प्रोफेसर बलराज मधोक और दीनदयाल उपाध्याय इसके फाउंडिंग मेंबर्स में शामिल थे। उस समय पार्टी का चुनाव चिन्ह दीपक हुआ करता था।

भारतीय जनसंघ के एक गुट अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण अडवाणी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का गठन किया गया था।

भारतीय जनसंघ के एक गुट अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण अडवाणी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का गठन किया गया था।

  • 1959 में आज ही के दिन लद्दाख के हॉट स्प्रिंग एरिया में चीन के सैनिकों ने अचानक हमला कर दिया। वो सभी भारी हथियारों से लैस थे। उस समय वहां 10 पुलिसकर्मी तैनात थे जो इस हमले में शहीद हो गए थे। तब से हर साल 21 अक्टूबर को ‘पुलिस स्मृति दिवस’ मनाया जाता है।
  • 1943 में आज ही के दिन सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में आजाद हिंद नाम से सिंगापुर में भारत की वैकल्पिक सरकार बनाई थी।
  • 1833 में स्वीडन के स्टॉकहोम में अल्फ्रेड नोबेल का जन्म हुआ। इन्होंने डायनामाइट की खोज की थी और नोबेल प्राइज इन्हीं के नाम से दिए जाते हैं।
  • 1296 में अलाउद्दीन खिलजी ने दिल्ली की गद्दी पर कब्जा किया था।

बीते दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें…

1. करेंट अफेयर्स 19 अक्टूबर: विजया किशोर रहाटकर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं; अजय सिंह झारखंड के नए DGP नियुक्त हुए

नेशनल लर्निंग वीक की शुरुआत हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मलावी के राष्ट्रपति से मुलाकात की। भारत ने श्रीलंका के बागान समुदाय में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ग्रांट को दोगुना किया। पूरी खबर पढ़ें…

2. करेंट अफेयर्स 18 अक्टूबर: 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने रूस जाएंगे पीएम मोदी; SC बोला बाल विवाह जीवनसाथी चुनने का अधिकार छीनता है

इजराइल ने हमास चीफ सिनवार को मारा। दुनियाभर में दिखाई दिया सुपरमून। वहीं, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहला सेल्फ पॉवर्ड इनडोर एयर क्वालिटी मॉनिटर लॉन्च किया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment