National Science Awards announced, India hosting first BIMSTEC Business Summit | करेंट अफेयर्स 07 अगस्त: राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कारों की घोषणा हुई, पहला BIMSTEC बिजनेस शिखर सम्मेलन भारत में


  • Hindi News
  • Career
  • National Science Awards Announced, India Hosting First BIMSTEC Business Summit

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को तय कैटेगरी में ज्यादा वजन होने की वजह से पेरिस ओलिंपिक से बाहर हो गई। भारत कर रहा है पहले BIMSTEC बिजनेस शिखर सम्मेलन की मेजबानी। वहीं, नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के नेता नियुक्त।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

स्पोर्ट (SPORT)
1. रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलिंपिक से बाहर :
भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को तय कैटेगरी में ज्यादा वजन होने की वजह से पेरिस ओलिंपिक से बाहर होना पड़ा है। वे बुधवार रात होने वाला 50 kg कैटेगरी की विमेंस रेसलिंग का फाइनल नहीं खेल सकेंगी। विनेश 50 kg की कैटेगरी में खेलती हैं।

बुधवार को विनेश का वजन 50 kg से करीब 100 ग्राम ज्यादा मिला। इसके बाद उन्हें ओलिंपिक महिला कुश्ती से अयोग्य घोषित कर दिया गया।

बुधवार को विनेश का वजन 50 kg से करीब 100 ग्राम ज्यादा मिला। इसके बाद उन्हें ओलिंपिक महिला कुश्ती से अयोग्य घोषित कर दिया गया।

  • भारतीय ओलिंपिक संघ ने विनेश के अयोग्य घोषित होने की पुष्टि कर दी है।
  • अब उन्हें ओलिंपिक में कोई मेडल भी नहीं मिलेगा।
  • इस फैसले के खिलाफ अपील भी नहीं की जा सकती।
  • विनेश 6 अगस्त को 3 मुकाबले जीतकर 50 kg रेसलिंग ओलिंपिक में फाइनल में पहुंचने वालीं पहली भारतीय महिला रेसलर बनी थीं।
  • सेमीफाइनल में उन्होंने क्यूबा की पहलवान गुजमान लोपेजी को, क्वार्टरफाइनल में यूक्रेन की ओकसाना लिवाच और प्री-क्वार्टरफाइनल में वर्ल्ड चैंपियन जापान की युई सुसाकी को 3-2 से मात दी थी।
  • विनेश पहली बार 50 kg कैटेगरी में खेल रही थीं और इससे पहले वे 53 kg में खेलती थीं।

2. दिनेश कार्तिक को SA20 लीग का एंबेसडर बनाया गया : पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को सोमवार, 5 अगस्त को SA20 लीग का लीग एंबेसडर नियुक्त किया गया। कार्तिक इस टूर्नामेंट से जुड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।

दिनेश कार्तिक ने 1 जून को अपने 39वें जन्मदिन पर आधिकारिक रूप से इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।

दिनेश कार्तिक ने 1 जून को अपने 39वें जन्मदिन पर आधिकारिक रूप से इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।

  • SA20 लीग एक दक्षिण अफ्रीकी टूर्नामेंट है।
  • कार्तिक एक बार फिर SA20 लीग में टी20 लीग खेलते हुए दिखाई देंगे।
  • उन्होंने मंगलवार, 6 अगस्त को SA20 लीग के तीसरे सीजन के लिए पार्ल रॉयल्स्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया।
  • इसी के साथ दिनेश कार्तिक पहले भारतीय खिलाड़ी बने, जो SA20 लीग खेलेंगे। लीग 9 जनवरी से शुरू होगी।
  • SA20 में छह फ्रेंचाइजी शामिल हैं – MI केप टाउन, जोबर्ग सुपर किंग्स, डरबन सुपर जायंट्स, पार्ल रॉयल्स, प्रिटोरिया कैपिटल्स, सनराइजर्स ईस्टर्न केप।
  • कार्तिक ने भारत के लिए साल 2004 में डेब्यू किया था।
  • इसके बाद से उनका सफर लगभग 20 सालों तक जारी रहा।
  • कार्तिक ने भारत के लिए 26 टेस्ट , 94 वनडे और 60 टी20 मैच खेले है।
  • इसके अलावा, उन्होंने आईपीएल में 257 मैचों में 4842 रन बनाए है।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
3. नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के नेता नियुक्त :
नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया गया है। बांग्लादेश के राष्ट्रपति के प्रेस सचिव जोयनल आबेदीन ने यह घोषणा की।

अंतरिम सरकार का निर्णय राष्ट्रपति शहाबुद्दीन और भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के समन्वयकों के बीच एक बैठक के दौरान लिया गया।

अंतरिम सरकार का निर्णय राष्ट्रपति शहाबुद्दीन और भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के समन्वयकों के बीच एक बैठक के दौरान लिया गया।

  • बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने मंगलवार को संसद को भंग कर दिया और यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया।
  • अंतरिम सरकार के बाकी के सदस्यों के नाम को विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बातचीत के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा।
  • भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन की 13 सदस्यीय टीम बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति और अंतरिम सरकार की रूपरेखा पर चर्चा करने के लिए बंगभवन गई थी।
  • वे राष्ट्रपति और तीनों सशस्त्र बलों के प्रमुखों से मंगलवार को शाम 6 बजे मिले।
  • इससे पहले 5 अगस्त को बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर शेख हसीना ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • मोहम्मद यूनुस एक सोशल वर्कर, बैंकर और अर्थशास्त्री हैं।
  • उनका जन्म 28 जून 1940 को गुलाम और अविभाजित भारत में हुआ।
  • वे बंगाल के चिटगांव में एक जौहरी, हाजी मोहम्मद शौदागर के घर पैदा हुए थे। ढाका यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स की शुरुआती पढ़ाई के बाद वे अमेरिका चले गए, जहां वे PhD की और इकोनॉमिक्स पढ़ाने लगे।
  • गरीबी मिटाने के लिए 2006 में ग्रामीण बैंक और मोहम्मद यूनुस को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • लोगों को गरीबी से निकालने की वजह से मोहम्मद यूनुस को ‘गरीबों का दोस्त’ और ‘गरीबों का बैंकर’ कहा जाता था।

समिट (SUMMIT)
4. भारत कर रहा पहले BIMSTEC बिजनेस शिखर सम्मेलन की मेजबानी :
भारत 6 से 8 अगस्त तक राजधानी दिल्ली में पहले BIMSTEC बिजनेस शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। विदेश मंत्रालय, भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के सहयोग से तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। BIMSTEC का पूरा नाम ‘बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन’ है।

BIMSTEC बंगाल की खाड़ी के आसपास के देशों का एक क्षेत्रीय संगठन है।

BIMSTEC बंगाल की खाड़ी के आसपास के देशों का एक क्षेत्रीय संगठन है।

  • विदेश मंत्री एस जयशंकर व्यापार शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • कार्यक्रम में व्यापार, वाणिज्य-उद्योग और ऊर्जा क्षेत्र के बिम्सटेक सदस्य देशों के कई मंत्री, सीनियर अधिकारी, नीति निर्माता, उद्यमी और उद्योग संघ भाग ले रहे हैं।
  • इसके 7 सदस्यों में से 5 दक्षिण एशिया से हैं, जिनमें बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल और श्रीलंका शामिल हैं।
  • वहीं, दो- म्यांमार और थाईलैंड दक्षिण-पूर्व एशिया से हैं।
  • BIMSTEC को बैंकॉक डिक्लेरेशन, 1997 के तहत स्थापित किया गया था।
  • इसका मकसद बंगाल की खाड़ी से लगे देशों में तीव्र आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति को बढ़ावा देने और साझा हितों के मुद्दों पर समन्वय स्थापित करने के लिए सकारात्मक वातावरण बनाना है।
  • शुरुआत में इसमें चार देश थे और इसका संक्षिप्त नाम ‘BIST-EC’ (बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका और थाईलैंड आर्थिक सहयोग) था।
  • 1997 में म्यांमार के शामिल होने के बाद इसका नाम बदलकर ‘BIMST-EC’ कर दिया गया।
  • साल 2004 में नेपाल और भूटान के इसमें शामिल होने के बाद संगठन का नाम बदलकर बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी सेक्टरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन कर दिया गया।
  • पाकिस्तान ने भी इसमें शामिल होना चाहा था, लेकिन उसे अलग रखा गया है।
  • कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) की स्थापना 1895 में इंजीनियरिंग और आयरन ट्रेड्स एसोसिएशन के रूप में की गई थी।
  • 1992 में इसका नाम बदलकर कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री यानी भारतीय उद्योग परिसंघ कर दिया गया।
  • यह भारत के सबसे पुराने व्यापारिक समूहों में से एक है, जो भारतीय उद्योगों और व्यवसायों के हितों का प्रतिनिधित्व करता है।
  • CII का हेडक्वार्टर नई दिल्ली और अध्यक्ष संजीव पुरी हैं।

अवार्ड (AWARD)
5. भारत सरकार ने राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कारों की घोषणा की :
भारत सरकार ने सोमवार, 5 अगस्त को भारतीय वैज्ञानिकों के लिए राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार (RPV) की घोषणा की। पुरस्कार समारोह 23 अगस्त को पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केन्द्र में आयोजित किया जाएगा। गांधीनगर के नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डॉ. बप्पी पॉल को RPV विज्ञान युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

बाएं से दाएं रोहित श्रीवास्तव, पूरबी सैकिया, बप्पी पॉल और विवेक पोलशेट्टीवार।

बाएं से दाएं रोहित श्रीवास्तव, पूरबी सैकिया, बप्पी पॉल और विवेक पोलशेट्टीवार।

  • अन्य पुरस्कार विजेताओं में वनस्पति विज्ञान विभाग, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर बॉटनिस्ट डॉ. पूरबी सैकिया और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च, मुंबई के नैनोटेक्नोलॉजी विशेषज्ञ प्रोफेसर विवेक पोलशेट्टीवार शामिल हैं।
  • विज्ञान श्री पुरस्कार IIT बॉम्बे के प्रोफेसर रोहित श्रीवास्तव को प्रदान किया जाएगा।
  • हर साल भारत सरकार साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन्स के क्षेत्र में 15 वैज्ञानिकों को सम्मानित करती है।
  • पुरस्कार चार श्रेणियों में दिए जाते हैं: विज्ञान रत्न, विज्ञान श्री, विज्ञान युवा और विज्ञान टीम।
  • पुरस्कार
  • विजेताओं का सिलेक्शन 13 क्षेत्रों में दिया जाता है – फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजिकल साइंस, मैथमेटिक्स, कंप्यूटर साइंस, अर्थ साइंस, मेडिसिन, इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर, इन्वायरमेंट साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन, एटॉमिक एनर्जी, स्पेस साइंस और टेक्नोलॉजी।
  • इन सभी पुरस्कारों में एक सर्टिफिकेट और एक मेडल भी दिए जाएंगे।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
6 अगस्त का इतिहास :
1941 में आज ही के दिन भारतीय लेखक और नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ ठाकुर का निधन हुआ था। रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी काव्यरचना ‘गीतांजलि’ के लिए साल 1913 में साहित्य के सर्वोच्च सम्मान ‘नोबेल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। हालांकि, रवींद्रनाथ टैगोर ने स्वयं नोबेल पुरस्कार नहीं लिया, बल्कि उनके स्थान पर तत्कालीन ब्रिटिश राजदूत ने यह पुरस्कार प्राप्त किया था। साल 1915 में तत्कालीन ब्रिटिश हुकूमत के किंग ‘जॉर्ज पंचम’ ने रवींद्रनाथ टैगोर को ‘नाइटहुड’ की उपाधि से नवाजा था। लेकिन 1919 में जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद उन्होंने नाइटहुड की उपाधि वापस लौटा दी थी।

रवींद्रनाथ टैगोर नोबेल पुरस्कार जीतने वाले वह पहले गैर-यूरोपीय थे।

रवींद्रनाथ टैगोर नोबेल पुरस्कार जीतने वाले वह पहले गैर-यूरोपीय थे।

  • 1606 : शेक्सपियर के नाटक मैक्बेथ का पहली बार मंचन किंग जेम्स प्रथम के लिए किया गया।
  • 1753 : ब्रिटेन म्यूजियम की स्थापना की गई।
  • 1905 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया।
  • 1944 : पहले कैलकुलेटर के नाम पर 51 फीट लंबी, 8 फीट ऊंची और पांच टन वजन की एक विशाल मशीन का निर्माण।
  • 1947 : मुंबई नगर निगम को बिजली और परिवहन व्यवस्था औपचारिक रूप से हस्तांतरित हुई।
  • 1985 : गीत सेठी ने विश्व अमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह तीसरे भारतीय बने।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment