[ad_1]
- Hindi News
- Career
- Madhya Pradesh Employment Crisis; Engineers MBBS BDS And MBA Students Jobless
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश में 8.7 लाख ग्रेजुएट्स, 1.2 लाख से ज्यादा इंजीनियर्स और लगभग 1.5 लाख से ज्यादा पोस्ट ग्रेजुएट्स बेरोजगार हैं। राज्य सरकार ने 2 जुलाई को विधानसभा में बेरोजगारी के इन आंकड़ों की पुष्टि की है। हायर क्वालिफिकेशन रखने वाले लोगों में भी MBBS, BDS और MBA कर चुके स्टूडेंट्स भी बेरोजगार हैं।
MP रोजगार पोर्टल पर नौकरी तलाश रहे 25 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है
सरकार के MP रोजगार पोर्टल पर 31 मई 2024 तक 25 लाख से ज्यादा युवाओं ने नौकरी के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। इनमें 11 लाख 70 हजार से ज्यादा युवा यानी लगभग 45% युवाओं ने कम से कम ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है। इनमें करीब 1,275 युवा ही ऐसे हैं जो पढ़े-लिखे नहीं हैं। इसके अलावा 44,339 लोगों ने 8वीं तक, 2.7 लाख लोगों ने 10वीं तक और 6.3 लाख लोगों ने 12वीं तक पढ़ाई की है।
2022 में BJP सरकार ने 4 लाख नौकरियां देने का वादा किया था
प्रदेश में BJP सरकार ने अगस्त 2022 से अब तक लगभग 4 लाख नौकरियां देने का वादा किया था। ऐसे में अब सरकार को अपने वादे पर खरा उतरने के लिए 4 साल से भी कम समय में लगभग 3.5 लाख नौकरियां देनी होंगी। हालांकि, इसके बावजूद लगभग 8.5 लाख पढ़े लिखे युवा बेरोजगार रह जाएंगे।
हम 2 लाख नौकरियां देने की तैयारी कर रहे हैं: CM मोहन यादव
इस साल जुलाई में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा था कि सभी MLA अपने क्षेत्र के युवाओं को सूचित कर दें कि सरकार 2 लाख नौकरियां देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा था कि सरकार युवाओं की बेहतरी के लिए काम कर रही है और बेरोजगारी खत्म करना सरकार का मुख्य एजेंडा है।
[ad_2]
Source link