ISRO will launch Earth Observation Satellite-08; India got silver in javelin and bronze in hockey in Paris Olympics | करेंट अफेयर्स 09 अगस्त: ISRO अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-08 लॉन्च करेगा; पेरिस ओलिंपिक में भारत को जैवलिन में सिल्‍वर, हॉकी में ब्रॉन्‍ज मिला


  • Hindi News
  • Career
  • ISRO Will Launch Earth Observation Satellite 08; India Got Silver In Javelin And Bronze In Hockey In Paris Olympics

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलिंपिक के जेवलिन थ्रो इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। इंडियन साइन लैंग्वेज रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर ने आर्मी वेलफेयर एसोसिएशन सोसाइटी के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए। वहीं, आज से देश भर में हर घर तिरंगा कैंपेन का तीसरा संस्करण शुरू हुआ।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

स्पोर्ट (SPORT)
1. नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलिंपिक में सिल्वर मेडल दिलाया :
नीरज चोपड़ा ने 8 अगस्त को पेरिस ओलिंपिक के जेवलिन थ्रो इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। 26 साल के नीरज ने 89.45 मीटर दूर भाला फेंका और दूसरा स्थान हासिल किया। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जेवलिन थ्रो के नए ओलिंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 92.97 मीटर दूर भाला फेंका। अरशद के 2 थ्रो 90 मीटर से ज्यादा के रहे। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 88.54 मीटर दूर भाला फेंक कर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

नीरज लगातार दो ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले भारत के तीसरे प्लेयर बने।

नीरज लगातार दो ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले भारत के तीसरे प्लेयर बने।

  • नीरज से पहले रेसलर सुशील कुमार और शटलर पीवी सिंधु ने लगातार दो ओलिंपिक में मेडल जीते थे।
  • नीरज ने जेवलिन थ्रो की शुरुआत 2010 में 12 साल की उम्र में की। SAI पानीपत में अक्षय चौधरी नीरज के पहले कोच बने थे।
  • नीरज का इंटरनेशनल करियर 2013 में शुरू हुआ। तब उन्होंने यूक्रेन में वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था।
  • उन्होंने अपना पहला इंटरनेशनल मेडल (सिल्वर) 2014 में बैंकॉक में हुए यूथ ओलिंपिक क्वालिफिकेशन में जीता।

2. पेरिस ओलिंपिक में भारत को हॉकी का ब्रॉन्ज मेडल मिला : भारत ने 8 अगस्त को पेरिस ओलिंपिक में हॉकी का ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया। भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराया। ब्रॉन्ज मेडल मैच में मिली जीत के असल हीरो अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश और फर्स्ट रशर अमित रोहिदास रहे।

दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए। वे 10 गोल के साथ टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर भी हैं।

दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए। वे 10 गोल के साथ टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर भी हैं।

  • स्पेनिश टीम ने 18वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर पहला गोल दागा और 1-0 की बढ़त बनाई।
  • भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 30वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को 1-1 की बराबरी दिलाई।
  • फिर 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके 2-1 की बढ़त हासिल कर ली।
  • ओलिंपिक का यह ब्रॉन्ज मेडल मैच गोलकीपर श्रीजेश का आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला था।
  • उन्होंने ओलिंपिक से पहले ही अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था।
  • श्रीजेश ने ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 11 पेनल्टी कॉर्नर सेव किए थे।
  • यह मैच पेनल्टी शूटआऊट में गया था, इसमें भी उन्होंने 2 शानदार सेव किए थे।
  • इंडियन टीम ने ओलिंपिक में लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल जीता है, टोक्यो में इंडिया ने जर्मनी को हराकर ब्रॉन्ज जीता था।
  • भारत ने 52 साल बाद लगातार दो ओलिंपिक गेम्स में हॉकी का ब्रॉन्ज जीता है।
  • इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने 1968 और 1972 के ओलिंपिक में लगातार दो मेडल जीते थे।

एग्रीमेंट (AGREEMENT)
3. ISLRTC और आर्मी वेलफेयर सोसाइटी MoU पर हस्ताक्षर किए :
इंडियन साइन लैंग्वेज रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर यानी ISLRTC ने 8 अगस्त को नई दिल्ली में आर्मी वेलफेयर एसोसिएशन सोसाइटी (AWES) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। साझेदारी का उद्देश्य बधिर या कम सुनने वाले छात्रों के लिए अधिक सुलभ और सहायक लर्निंग इन्वायरमेंट तैयार करना है।

MoU कार्यक्रम DEPwD सचिव राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ।

MoU कार्यक्रम DEPwD सचिव राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ।

  • इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन, स्टूडेंट्स, गार्जिअन और टीचर्स को इंडियन साइन लैंग्वेज (ISL) को बढ़ावा देने के लिए ट्रेनिंग देना है।
  • इसमें आर्मी पब्लिक स्कूलों के टीचर्स के बीच इंडियन साइन लैंग्वेज को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
  • इसके अलावा, समझौते का उद्देश्य ISL से जुड़ी पहलों की पहुंच सुनिश्चित करना है।
  • साथ ही साथ डीफ कम्युनिटी यानी श्रवण बाधित समुदाय के सशक्तिकरण और समावेशन में योगदान देना है।
  • यह MoU इंडियन साइन लैंग्वेज के क्षेत्र में सहयोग और विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

विविध (MISCELLANEOUS)
4. श्री बाबा बुड्ढा अमरनाथ की तीर्थयात्रा जम्मू-कश्मीर में शुरू :
जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले की लोरान घाटी में श्री बाबा बुड्ढा अमरनाथ की 10 दिवसीय तीर्थयात्रा आज से शुरू हो रही है। 08 अगस्त से शुरू हुई यात्रा का समापन सावन पूर्णिमा यानी 19 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर होगा। मान्यता के अनुसार कश्मीर के अनंतनाग में बाबा अमरनाथ की यात्रा बाबा बुड्ढा अमरनाथ के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है।

लोरन घाटी से घिरा बाबा बुड्ढा अमरनाथ सीमावर्ती पुंछ जिले में स्थित है।

लोरन घाटी से घिरा बाबा बुड्ढा अमरनाथ सीमावर्ती पुंछ जिले में स्थित है।

  • इस जत्थे को जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार और एडीजीपी जम्मू आनंद जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • पहला जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास से मंदिर में दर्शन के लिए रवाना हुआ।
  • मुख्य रूप से कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश से करीब 700 तीर्थयात्री तीर्थयात्रा के लिए आए हैं।
  • श्रद्धालुओं के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं और पुंछ जिले के मंडी इलाके में स्थित श्री बुड्ढा अमरनाथ मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।
  • यह पुंछ शहर से 23 किलोमीटर उत्तर पूर्व में है।
  • यह जम्मू से 290 किलोमीटर दूर पुलस्ती नदी के किनारे समुद्र तल से 4600 फीट ऊपर स्थित है।
  • स्वामी बुड्ढा अमरनाथ मंदिर राजपुरा मंडी में पीर पांचाल पर्वतमाला की मुख्य पट्टी के बीच स्थित है।
  • 1852 से 1939 के बीच डोगरा शासन के दौरान इसका खूब विकास हुआ।

नेशनल (NATIONAL)
आज से शुरू होगा हर घर तिरंगा कैंपेन :
आजादी के पर्व को विशेष बनाने के लिए संस्कृत मंत्रालय ने 09 अगस्त से देश भर में हर घर तिरंगा कैंपेन चलाने का ऐलान किया है। यह कैंपेन 15 अगस्त तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर यानी DP पर तिरंगा लगाकर इस कैंपेन की शुरूआत की।

28 जुलाई को पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में हर घर तिरंगा कैंपेन को लेकर बात की थी।

28 जुलाई को पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में हर घर तिरंगा कैंपेन को लेकर बात की थी।

  • इस कैंपेन के दौरान देशवासियों से अपने घरों, दफ्तर पर तिरंगा फहराने और सोशल मीडिया एकाउंट की डीपी ( डिस्प्ले पिक्चर) में अपनी फोटो के साथ तिरंगे को भी फोटो लगाने की अपील की है।
  • संस्कृति मंत्रालय ने इस दौरान राज्यों से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने और तिरंगे से लोगों को जोड़ने से जुड़ी गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए है।
  • इसका उद्देश्य लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आजादी के अमृत महोत्सव पर इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है।
  • आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत यह कैंपेन शुरू किया गया था। 22 जुलाई 2022 को खुद प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लोगों से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की थी।
  • तब से हर साल यह कैंपेन चलाया जाता है।

ISRO अपने 55वें स्थापना दिवस पर अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-08 लॉन्च करेगा : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO अपने 55वें स्थापना दिवस, 15 अगस्त, 2024 को अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-08 (EOS -08) लॉन्च करेगा। सैटेलाइट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा।

इसे स्माल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल डेवलपमेंटल 3 (SSLV-D3) से लॉन्च किया जाएगा।

इसे स्माल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल डेवलपमेंटल 3 (SSLV-D3) से लॉन्च किया जाएगा।

  • EOS-08 एक रिमोट-सेंसिंग माइक्रो सैटेलाइट है, जिसका मास लगभग 175.5 किलोग्राम है।
  • इसे 475 किलोमीटर की ऊंचाई पर सर्कुलर लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) में स्थापित किया जाएगा।
  • सैटेलाइट का जीवन लगभग 1 वर्ष का होगा।
  • इस सैटेलाइट में आपदा निगरानी, ​​पर्यावरण निगरानी, ​​आग का पता लगाने,​​औद्योगिक और बिजली संयंत्र आपदा निगरानी, ज्वालामुखी गतिविधि के ऑब्जर्वेशन के लिए मिड-वेव और लॉन्ग-वेव इन्फ्रारेड बैंड में इमेज लेने की क्षमता है।
  • ISRO ने 500 किलोमीटर तक के लो-अर्थ ऑर्बिट में 500 किलोग्राम तक के नैनो, मिनी और माइक्रो सैटेलाइट को लॉन्च करने के लिए एक समाल सैटेलाइट लॉन्च यान यानी SSLV-D3 विकसित किया है।
  • ISRO का गठन 15 अगस्त 1969 को भारत सरकार की प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसी के रूप में किया गया था।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
9 अगस्त का इतिहास :
आज के दिन को विश्व मूल निवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है। 30 साल पहले साल 1994 में इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई थी। संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार दुनिया के 40 देशों में 43 करोड़ मूल निवासी हैं, जिनमें 25 प्रतिशत भारत में रहते हैं। हालांकि, भारत के संविधान में कहीं भी ‘नेटिव’ यानी मूल निवासी अथवा ‘आदिवासी’ शब्द का प्रयोग नहीं किया गया है। इन शब्दों का प्रयोग ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और अमेरिका में किया जाता था।

विश्व मूल निवासी दिवस 2024 की थीम ‘स्वैच्छिक अलगाव और प्रारंभिक संपर्क में आदिवासी लोगों के अधिकारों की रक्षा (Protecting the rights of Indigenous Peoples in Voluntary Isolation and Initial Contact)’ है।

विश्व मूल निवासी दिवस 2024 की थीम ‘स्वैच्छिक अलगाव और प्रारंभिक संपर्क में आदिवासी लोगों के अधिकारों की रक्षा (Protecting the rights of Indigenous Peoples in Voluntary Isolation and Initial Contact)’ है।

  • 2012 में आज ही के दिन इंडियन आर्मी ने परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-2 बैलेस्टिक मिसाइल की सफल टेस्टिंग की थी।
  • 2006 में 9 अगस्त को ही नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच संयुक्त राष्ट्र निगरानी मुद्दे पर सहमति बनी थी।
  • 1973 में आज ही के दिन सोवियत संघ ने मार्स-07 का प्रक्षेपण किया था।
  • 1971 में 9 अगस्त को ही भारत-पाकिस्तान मैत्री संधि पर हस्ताक्षर हुए थे।
  • 1971 में आज ही के दिन भारत और सोवियत संघ ने 20 साल की अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 1965 में 9 अगस्त को ही सिंगापुर मलेशियाई संघ से अलग होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना था।
  • 1963 में आज ही के दिन रूस की राजधानी मास्को में परमाणु हथियारों की परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर करने वाला भारत पहला देश बना था।
  • 1945 में 9 अगस्त को ही अमेरिका ने जापान के नागासाकी पर दूसरा परमाणु बम गिराया था।
  • 1942 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने मलाया (मलेशिया) में जापान की मदद से इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापना की थी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment