India-Japan two plus two foreign and defense ministers meeting held; Nepal to export 1,000 MW electricity to India | करेंट अफेयर्स 20 अगस्त: भारत-जापान टू प्लस टू विदेश और रक्षा मंत्रियों की बैठक हुई; भारत को 1,000 मेगावाट बिजली निर्यात करेगा नेपाल

[ad_1]

  • Hindi News
  • Career
  • India Japan Two Plus Two Foreign And Defense Ministers Meeting Held; Nepal To Export 1,000 MW Electricity To India

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज होगी तीसरी भारत-जापान टू प्लस टू विदेश और रक्षा मंत्रियों की बैठक। भारत को 1,000 मेगावाट बिजली निर्यात करेगा नेपाल। वहीं, टी-20 इंटरनेशनल के एक ओवर में सबसे अधिक रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूट गया।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

नेशनल (NATIONAL)
1. तीसरी भारत-जापान टू प्लस टू विदेश और रक्षा मंत्रियों की बैठक :
जापान की विदेश मंत्री कामिकावा योको और रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा सोमवार, 19 अगस्त को नई दिल्ली पहुंचे। वे आज यानी 20 अगस्त को भारत और जापान दोनों देशों के बीच ‘टू प्लस टू’ वार्ता में शामिल हुए। इस बैठक में दोनों देशों के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री ने हिस्सा लिया।

बैठक में दोनों देशों ने रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर विचार किया।

बैठक में दोनों देशों ने रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर विचार किया।

  • अमूमन 2+2 बैठकों में दोनों देशों के दो उच्च-स्तरीय प्रतिनिधियों की भागीदारी होती है, जिसमें विदेश और रक्षा विभागों के मंत्री शामिल होते हैं।
  • इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच बातचीत के दायरे को बढ़ाना है।
  • इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के रक्षा और विदेश मंत्रियों से मुलाकात की।
  • इस वार्ता में भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाग लिया।
  • वार्ता में समुद्री मार्गों पर मुक्त आवागमन पर गंभीरता से विचार किया गया।
  • जहां भारत का चीन के साथ जमीनी सीमा को लेकर विवाद चल रहा है, वहीं जापान का चीन से समुद्री सीमा को लेकर विवाद है।
  • दोनों देशों के लिए हाल के दशकों में चीन बड़ा खतरा बनकर उभरा है।
  • इससे पहले, दूसरा भारत-जापान ‘2 प्लस 2’ वार्ता सितंबर 2022 में जापान में आयोजित किया गया था।

2. भारत को 1,000 मेगावाट बिजली निर्यात करेगा नेपाल : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार, 19 अगस्त को अपने नेपाली समकक्ष अर्जु राणा देउबा के साथ व्यापक चर्चा के बाद घोषणा की कि नेपाल भारत को लगभग 1,000 मेगावाट बिजली का निर्यात करेगा। जयशंकर ने नेपाल के इस निर्णय को एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया।

19 अगस्त, 2024 को एस जयशंकर से नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा ने नई दिल्ली में मुलाकात की।

19 अगस्त, 2024 को एस जयशंकर से नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा ने नई दिल्ली में मुलाकात की।

  • नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा पांच दिवसीय भारत यात्रा पर आई हैं।
  • जयशंकर और देउबा के बीच हुई वार्ता एनर्जी, व्यापार, कनेक्टिविटी और इन्फ्रास्ट्रक्चर में सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित थी।
  • देउबा की पदभार ग्रहण करने के बाद पहली आधिकारिक विदेश यात्रा है।
  • नेपाल की सीमा पांच भारतीय राज्यों सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ 1,850 किलोमीटर से अधिक लंबी है।
  • चारों ओर से जमीन से घिरा नेपाल गुड्स एंड सर्विसेस के ट्रांसपोर्टेशन के लिए भारत पर बहुत अधिक निर्भर है।

प्रोजेक्ट (PROJECT)
3. 60 फेयर प्राइस शॉप्स को ‘जन पोषण केंद्रों’ में बदलने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू :
खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने 20 अगस्त को 60 फेयर प्राइस शॉप्स (FPS), जिन्हें राशन की दुकानें भी कहा जाता है, को ‘जन पोषण केंद्रों’ में बदलने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू की। इसका उद्देश्य इन केंद्रों में न्यूट्रिशन यानी पोषण की पहुंच में सुधार करना है।

60 फेयर प्राइस शॉप्स (FPS) में उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और तेलंगाना के जन पोषण केंद्र शामिल हैं।

60 फेयर प्राइस शॉप्स (FPS) में उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और तेलंगाना के जन पोषण केंद्र शामिल हैं।

  • पायलट प्रोजेक्ट के तहत FPS डीलरों को सब्सिडी वाले अनाज के अलावा अपने स्टॉक में विविधता लाने की अनुमति दी गई है।
  • इस प्रोजेक्ट से बनी दुकानों में बाजरा, दाल, डेयरी प्रोडक्ट्स और दैनिक जरूरत की चीजें रखी जा सकती हैं।
  • इससे डीलरों के लिए रेवेन्यू के नए स्रोत खुल सकते हैं।
  • पूरे भारत में लगभग 5.38 लाख FPS चालू हैं, इस पायलट के सफल एग्जीक्यूशन से राशन दुकान नेटवर्क के राष्ट्रव्यापी परिवर्तन हो सकता है।
  • इस शुभारंभ समारोह में FCI के वरिष्ठ अधिकारियों, राज्य खाद्य सचिवों और विश्व खाद्य कार्यक्रम के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • इस पहल के तहत, 60 FPS SIDBI से क्रेडिट की फैसिलिटी मिलेंगी।
  • इसके अलावा, उड़ान (udaan) से विभिन्न स्टेपल और FMCG कैटेगरी में 3,500 से अधिक प्रोडक्ट्स तक पहुंच मिलेगी।

स्पोर्ट (SPORT)
4. टी-20 इंटरनेशनल के एक ओवर में सबसे अधिक रन बनाने वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा :
टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 19 अगस्त को एक ओवर में सबसे ज्यादा रन का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। टी-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर में समोआ और वानुआतू के बीच हुए मैच के दौरान यह रिकॉर्ड बना।

समोआ के बल्लेबाज डेरियस विसर ने मंगलवार को टी-20 इंटरनेशनल मैच के एक ओवर में सबसे ज्यादा 39 रन बनाकर नया रिकॉर्ड कायम किया है।

समोआ के बल्लेबाज डेरियस विसर ने मंगलवार को टी-20 इंटरनेशनल मैच के एक ओवर में सबसे ज्यादा 39 रन बनाकर नया रिकॉर्ड कायम किया है।

  • डेरियस विसर ने मंगलवार को टी-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर मुकाबले में वानुआतू के गेंदबाज नलिन निपिको के ओवर में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए।
  • इस ओवर में 3 नो बॉल भी शामिल थीं, जिससे एक ओवर में सबसे ज्यादा 39 रन का नया रिकॉर्ड बन गया।
  • पिछला रिकॉर्ड 36 रन का था।
  • भारत के युवराज सिंह, वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड और निकोलस पूरन और नेपाल के दीपेंद्र एरी ने एक ओवर में 6 छक्के के साथ 36 रन बनाने का कारनामा कर रखा है।
  • बतौर बल्लेबाज डेरियस विसर ने एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी ही की है।
  • समोआ की राजधानी एपिया में खेले गए इस मुकाबले को समोआ ने 10 रन से जीत लिया।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
5. 23 अगस्त को यूक्रेन जाएंगे पीएम :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन जाएंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने PM मोदी को यूक्रेन आने का न्योता दिया था। यूक्रेन 1991 में अलग देश बना था। उसके बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने वहां की यात्रा नहीं की है।

विदेश मंत्रालय ने 19 अगस्त को प्रधानमंत्री के यूक्रेन जाने की जानकारी दी है।

विदेश मंत्रालय ने 19 अगस्त को प्रधानमंत्री के यूक्रेन जाने की जानकारी दी है।

  • प्रधानमंत्री यूक्रेन से पहले 21 और 22 अगस्त को पोलैंड में रहेंगे।
  • पिछले 45 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली पोलैंड यात्रा है।
  • 1979 में मोरारजी देसाई वहां गए थे।
  • इससे पहले मोदी 8 और 9 जुलाई को रूस के दौरे पर गए थे।
  • यूक्रेन पूर्वी यूरोप का एक देश है।
  • यह रूस के बाद यूरोप में क्षेत्रफल के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा देश है।
  • इसकी सीमा पूर्व और उत्तर-पूर्व में रूस, उत्तर में बेलारूस, पश्चिम में पोलैंड, स्लोवाकिया और हंगरी, दक्षिण में रोमानिया और मोल्दोवा से मिलती है।
  • इसका क्षेत्रफल 603,628 वर्ग किमी है।
  • 2021 में, 41.6 मिलियन की आबादी के साथ, यह यूरोप में आठवां सबसे अधिक आबादी वाला देश है।
  • देश की यूक्रेन राजधानी और सबसे बड़ा शहर कीव है।

6. इटली में डूबा ब्रिटेन के बिजनेसमैन का याट : इटली में सिसिली आइलैंड के पास सोमवार यानी 19 अगस्त की सुबह बेयेसियन नाम का एक लग्जरी याट डूब गया। 184 फीट लंबी याट पर 22 लोग सवार थे।

इनमें अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा के 10 क्रू मेंबर और 12 पैसेंजर थे।

इनमें अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा के 10 क्रू मेंबर और 12 पैसेंजर थे।

  • यह समुद्र में 50 मीटर की गहराई में मिला है।
  • याट के मलबे की पहचान कर ली गई है।
  • जहाज डूबने के बाद इसमें 6 लोग लापता हैं।
  • लापता लोगों में ब्रिटेन के मशहूर सॉफ्टवेयर बिजनेसमैन माइक लिंच और उनकी 18 साल की बेटी हैना भी शामिल हैं।
  • बिजनेसमैन लिंच की पत्नी एंजेला बैकारेस को बचा लिया गया है।
  • वे डूबे याट बेयेसियन की मालकिन थीं।
  • याट पर मॉर्गन स्टेनली इंटरनेशनल के प्रेसिडेंट जोनाथन ब्लूमर और उनकी पत्नी भी सवार थे।
  • उनकी भी तलाश की जा रही है।

स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS)
7. हिमाचल सीएम ने मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना का शुभारंभ किया :
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 18 अगस्त को स्कूली बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए ‘मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना’ शुरू की। साथ ही राज्य शैक्षिक और प्रशासनिक प्रणाली में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को मुफ्त टैबलेट प्रदान करने की योजना शुरू की है।

यह योजना 18 अगस्त 2024 को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा शुरू की गई थी।

यह योजना 18 अगस्त 2024 को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा शुरू की गई थी।

  • मुख्यमंत्री बाल पोषाहार आहार योजना केवल सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए है।
  • नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों को सप्ताह में एक बार उबले अंडे या फल उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • ताजे फल बच्चों की पसंद के आधार पर स्थानीय बाजारों से लिए जाएंगे।
  • यह योजना मौजूदा मध्याह्न भोजन योजना की पूरक होगी और सरकारी स्कूलों में बच्चों को पौष्टिक भोजन प्रदान करने के लिए बनाई गई है।
  • इसमें राज्य के 15,181 सरकारी स्कूल के लगभग 5,34,293 छात्र लाभार्थी होंगे।
  • राज्य सरकार ने 2024-25 के लिए ‘मुख्यमंत्री बाल पोष्टिक आहार योजना’ के लिए 12.75 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
  • इसके अलावा, सरकार राज्य के 17,510 प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को मुफ्त टैबलेट देगी।
  • इससे शैक्षिक और प्रशासनिक प्रणाली में डिजिटलीकरण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
  • टैबलेट के वितरण से शिक्षण विधियों का आधुनिकीकरण होगा, डिजिटल शैक्षिक संसाधनों तक पहुंच में सुधार होगा और अटेंटेंस लगाने और डेटा अपडेट करने जैसे प्रशासनिक कार्य सरल हो जाएंगे।
  • शिक्षकों को इन उपकरणों से लैस करने से समग्र गुणवत्ता में सुधार होगा।
  • इसके अतिरिक्त, टैबलेट शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने में सक्षम बनाएगा, जिससे उनके शिक्षण क्षमता का विकास होगा।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
20 अगस्त का इतिहास :
हर साल 20 अगस्त के दिन भारत को समृद्ध, एकजुट और शांतिपूर्ण बनाने के उन विचारों को याद करने के तौर पर सद्भावना दिवस मनाया जाता है। इस दिन का आयोजन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में किया जाता है। सबसे पहला सद्भावना दिवस का आयोजन 20 अगस्त, 1992 में मनाया गया था। दरअसल, साल 1991 में भारत के सबसे कम उम्र वाले प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। 31 अक्टूबर 1984 की सुबह प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या हुई। शाम तक उनके बेटे राजीव गांधी प्रधानमंत्री बन गए। इसके दो महीने बाद लोकसभा चुनाव हुए। राजीव की अगुआई में कांग्रेस ने 514 में से रिकॉर्ड 404 सीटों पर जीत हासिल की।

1984 में हुए लोकसभा चुनाव में आजादी के बाद पहली बार किसी पार्टी ने 78% सीटें जीती थी।

1984 में हुए लोकसभा चुनाव में आजादी के बाद पहली बार किसी पार्टी ने 78% सीटें जीती थी।

  • 2001 में आज ही के दिन स्पेन में भारतीय चैंपियन विश्वनाथन आनन्द ने स्पेन के अलेक्सेई शिरोव को हराकर विलारोडेज शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीता था।
  • 1998 में आज के दिन ही लिएंडर पेस ने पीट सम्प्रास को हराकर पायलेट पेन अंतरराष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता जीती थी।
  • 1994 में आज ही के दिन अमेरिका द्वारा क्यूबा के शरणार्थियों को आश्रय देने की 28 वर्ष की पुरानी नीति को समाप्त करने की घोषणा की गई थी।
  • 1991 में आज ही के दिन उत्तरी यूरोपीय देश इस्तोनिया ने तत्कालीन सोवियत रुस संघ से अलग होने की घोषणा की थी।
  • 1979 में आज ही के दिन पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।
  • 1977 में 20 अगस्त के दिन ही अमेरिका के वोयागेर दो अंतरिक्ष-यान को प्रक्षेपित किया गया था।
  • 1949 में आज ही के दिन यूरोपीय देश हंगरी में संविधान को अपनाया था।
  • 1913 में आज ही के दिन फ्रांस के एडोल्फ पेगोड पैराशूट के जरिए विमान से उतरने वाले पहले पायलट बने थे।
  • 1897 में आज ही के दिन रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की थी।
  • 1641 में आज ही के दिन इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच शांति समझौता हुआ था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Comment