For the first time in Jharkhand, transgender appointed to the post of CHO, PM flagged off three Vande Bharat trains | करेंट अफेयर्स 31 अगस्त: झारखंड में पहली बार ट्रांसजेंडर को CHO के पद पर नियुक्ति; PM ने तीन वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई


  • Hindi News
  • Career
  • For The First Time In Jharkhand, Transgender Appointed To The Post Of CHO, PM Flagged Off Three Vande Bharat Trains

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ से मेरठ के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस। एक UPI अकाउंट से पांच लोग कर सकेंगे पेमेंट। शिक्षा मंत्रालय ने नेशनल अवार्ड टू टीचर्स की लिस्ट जारी की।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

नेशनल (National)

1. PM मोदी ने 3 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई: 31 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेनें चेन्नई से नागरकोइल, मदुरै से बेंगलुरु और मेरठ से लखनऊ के बीच चलेंगी। PM वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस इवेंट में शामिल हुए।

  • रेल मंत्रालय ने कहा कि इन ट्रेनों में कवच टेक्नोलॉजी, 360 डिग्री घूमने वाली कुर्सियां, दिव्यांगजनों की जरूरत के अनुकूल शौचालय और इंटीग्रेटेड ब्रेल साइनेज लगे हैं।
  • चेन्नई-नागरकोइल वंदे भारत ट्रेन बुधवार छोड़कर हर दिन चलेगी।
  • मदुरई-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन मंगलवार छोड़कर हर दिन चलेगी।
  • लखनऊ से मेरठ जाने वाली वंदे भारत ट्रेन रोजाना चलेगी।
  • इवेंट के दौरान PM मोदी ने कहा कि जल्द वंदे भारत का स्लीपर वर्जन और वंदे मेट्रो भी आएगी।
  • PM मोदी ने बताया कि देशभर में अब 102 वंदे भारत ट्रेने चल रही हैं जिनमें 3 करोड़ से ज्यादा लोग यात्रा कर चुके हैं।
  • वंदे भारत ट्रेनों का रूट देश के 280 से अधिक जिलों को आपस में जोड़ रहा है।
  • वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत 15 फरवरी 2019 को मेक इन इंडिया स्कीम के तहत की गई थी।

नियुक्ति (Appointment)

2. झारखंड में पहली बार ट्रांसजेंडर CHO बने: 29 अगस्त को ट्रांसजेंडर अमीर महतो को झारखंड के पहले कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर यानी CHO के तौर पर नियुक्ति मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वेस्ट सिंहोम जिले के अमीर महतो को नियुक्ति पत्र सौंपा।

इस इवेंट के दौरान अमीर महतो ने बताया कि उन्हें ये प्रेरणा उनकी मां से मिली।

इस इवेंट के दौरान अमीर महतो ने बताया कि उन्हें ये प्रेरणा उनकी मां से मिली।

  • इस इवेंट में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत अमीर महतो सहित 365 कैंडिडेट्स को नियुक्तियां दी गई हैं।
  • महतो की मां नर्स बनना चाहती थीं लेकिन पारिवारिक कारणों से ऐसा नहीं कर पाई। तब से उनकी मां उन्हें पढ़ाई के लिए हमेशा प्रोत्साहित करती रहीं।
  • अमीर महतो ने ओडिशा के संबलपुर नर्सिंग कॉलेज से पढ़ाई की है।
  • सितंबर 2023 में झारखंड कैबिनेट ने सरकारी नौकरियों और एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स में ट्रांसजेंडर्स के लिए सीट्स रीजर्व करने को मंजूरी दी थी।

बिजनेस (Business)

3. अब एक UPI अकाउंट से 5 लोग पेमेंट कर सकेंगे: 30 अगस्त को सरकार ने UPI ऐप में एक नया फीचर ‘UPI सर्किल डेलिगेटेड पेमेंट सर्विस’ लॉन्च किया है। इस फैसिलिटी को एक्टिवेट करके आप अपने UPI ऐप में एक या उससे ज्यादा व्यक्तियों को ऐड कर पाएंगे। ऐड किए गए सभी लोग आपके बैंक अकाउंट से UPI पेमेंट कर सकेंगे।

  • इसके जरिए एक महीने में अधिकतम 15 हजार तक का ट्रांजेक्शन किया जा सकेगा।
  • आप अपने UPI सर्किल के जरिए अपने बैंक अकाउंट का एक लिमिट तक एक्सेस दे सकते हैं।
  • ऐसे में आप जिसे अपने UPI सर्किल में जोड़ेंगे, वो सेकेंडरी यूजर होगा और आप प्राइमरी यूजर होंगे।
  • जिन लोगों के पास बैंक अकाउंट नहीं है, उन्हें भी सेकेंडरी यूजर के तौर पर UPI सर्किल में जोड़ा जा सकता है।
  • इसमें सर्विस को दो तरह से यूज किया जा सकता है- फुल डेलिगेशन और पार्शियल डेलिगेशन के जरिए।
  • फुल डेलीगेशन के तहत प्राइमरी यूजर अपने सभी सेकेंडरी यूजर्स को एक लिमिट तक ट्रांजेक्शन करने की परमिशन देता है। सेकेंडरी यूजर एक बार में मैक्सिमम 5000 रुपए तक का ट्रांजेक्शन कर सकेगा।
  • पार्शियल डेलिगेशन में प्राइमरी यूजर अपने सेकेंडरी यूजर्स को पेमेंट प्रोसेस शुरू करने की परमिशन देता है। ऐसे में पेमेंट तभी होगा जब प्राइमरी यूजर UPI PIN डालेगा।

अवार्ड (Award)

4. नेशनल अवार्ड टू टीचर्स 2024 की लिस्ट जारी: 28 अगस्त को शिक्षा मंत्रालय ने हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स और पॉलिटेक्निक्स में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले टीचर्स को मिलने वाले ‘नेशनल अवार्ड टू टीचर्स 2024’ के लिए सिलेक्टेड टीचर्स की लिस्ट जारी कर दी है। इसके लिए देशभर से 16 टीचर्स का चयन किया गया है।

प्रोफेसर निलाभ तिवारी सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में पढ़ाते हैं। उनके योगदान के लिए उन्हें 5 सितंबर को नेशनल अवार्ड मिलने जा रहा है।

प्रोफेसर निलाभ तिवारी सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में पढ़ाते हैं। उनके योगदान के लिए उन्हें 5 सितंबर को नेशनल अवार्ड मिलने जा रहा है।

  • अवार्ड पाने वाले सभी टीचर्स को सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट, 50 हजार रुपए का कैश रिवार्ड और एक सिल्वर मेडल दिया जाएगा।
  • अवार्ड के लिए सिलेक्ट किए गए 16 में से 2 टीचर्स मध्य प्रदेश, 2 कर्नाटक, 2 महाराष्ट्र, 2 उत्तर प्रदेश और 2 तमिलनाडु के हैं।
  • वहीं, गुजरात, दिल्ली, पुडुचेरी, उत्तराखंड, तेलंगाना और चंडीगढ़ से 1-1 टीचर का चयन अवार्ड के लिए किया गया है।
  • मध्य प्रदेश से सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी भोपाल कैंपस के प्रोफेसर निलाभ तिवारी और IIT इंदौर के प्रोफेसर कपिल अहूजा को चुना गया है।
  • उत्तर प्रदेश से बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर शहनाज आयूब और BHU के प्रोफेसर बिरिंची कुमार सर्मा को अवार्ड के लिए चुना गया है।

आज का इतिहास (Today’s history)

31 अगस्त का इतिहास: 1997 में आज ही के दिन ब्रिटेन की राजकुमारी और प्रिंस चार्ल्स की पहली पत्नी डायना की पेरिस में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। डायना को प्रिंसेस ऑफ वेल्स की उपाधी मिली हुई थी और एक्सिडेंट के समय उनकी उम्र 36 साल थी। मौत की बाद डायना के अंतिम संस्कार में 3 मिलियन लोग शामिल हुए थे और इसे टीवी पर करीब 2.5 बिलियन लोगों ने देखा था।

डायना मौत से पहले ही ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स से अलग हो चुकी थीं।

डायना मौत से पहले ही ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स से अलग हो चुकी थीं।

  • 2016- पद्मश्री से सम्मानित फेमस उर्दू कवि कश्मीरी लाल जाकिर का निधन।
  • 2010- भारत सरकार ने पाकिस्तान बाढ़ पीड़ितों सहायता राशि 50 लाख से बढ़ाकर 2.5 करोड़ डॉलर की।
  • 2010- इराक में अमेरिकी सैनिक हस्तक्षेप आधिकारिक रूप से खत्म हुआ।
  • 2008- सरकार ने अमरनाथ भूमि विवाद सुलझाया।
  • 1998- उत्तरी कोरिया ने जापान पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी।
  • 1991- उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता घोषित की।
  • 1983- भारत ने इनसेट-1 बी सैटेलाइट अमेरिका के अंतरिक्ष शटल चैलेंजर से लॉन्च की।
  • 1968- भारत में टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी MSV 1 का सफल प्रक्षेपण किया।
  • 1957- मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त की।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment