Current Affairs Narendra Modi is the first Indian Prime Minister to visit Brunei, World Bank raises India GDP growth forecast to 7% | करेंट अफेयर्स 3 सितंबर: नरेंद्र मोदी ब्रुनेई जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने; वर्ल्ड बैंक ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया


  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs Narendra Modi Is The First Indian Prime Minister To Visit Brunei, World Bank Raises India GDP Growth Forecast To 7%

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल विधानसभा में एंटी रेप बिल पास हुआ। ICC ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच की तारीख और जगह का ऐलान किया। वहीं, केंद्र सरकार ने 23वां लॉ कमीशन गठित किया।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

1. नरेंद्र मोदी ब्रुनेई जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने: 3 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के दौरे पर ब्रुनेई पहुंचे। पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यह किसी भारतीय PM का पहला ब्रुनेई दौरा है।

PM मोदी को ब्रुनेई के क्राउन प्रिंस हाजी बिल्लाह ने रिसीव किया।

PM मोदी को ब्रुनेई के क्राउन प्रिंस हाजी बिल्लाह ने रिसीव किया।

  • भारत और ब्रुनेई के बीच राजनयिक संबधों के 40 साल पूरे हुए हैं।
  • पीएम मोदी के दौरे के दौरान हाइड्रोकार्बन और प्राकृतिक गैस आयात पर चर्चा होगी।
  • भारत ने ब्रुनेई के हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में 270 मिलियन डॉलर का निवेश किया है।
  • प्राकृतिक गैस की जरूरतें पूरी करने के लिए इसे और बढ़ाया जा सकता है।
  • दोनों देशों के बीच स्पेस टेक्नोलॉजी, हेल्थ पर भी आपसी सहयोग बढ़ाने की कोशिश पर भी चर्चा होगी।
  • भारत, ब्रुनेई के साथ समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर देगा।

बिजनेस (BUSINESS)

2. वर्ल्ड बैंक ने भारत की GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7% किया: 3 सितंबर को वर्ल्ड बैंक ने फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए भारत के ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट (GDP) ग्रोथ के अनुमान को 6.6% से बढ़ाकर 7% कर दिया है। विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर (इंडिया) अगस्टे तानो कौमे ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष 2024 में भारतीय इकोनॉमी 8.2% की रफ्तार से बढ़ी, जो सबसे तेज रही।

  • भारत की अर्थव्यवस्था अभी भी अच्छी रफ्तार से बढ़ रही है।
  • ऐसे में विश्व बैंक ने वर्तमान वित्त वर्ष के लिए अपने ग्रोथ के अनुमान को बढ़ा दिया है।
  • पिछले महीने RBI ने FY25 के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान 7.2% पर बरकरार रखा था।
  • इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड यानी IMF ने वित्त-वर्ष 2024-25 के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान 0.20% बढ़ाकर 7% किया था।
  • GDP इकोनॉमी की सेहत को ट्रैक करने के लिए उपयोग किए जाने वाले सबसे आम इंडिकेटर्स में से एक है।
  • GDP देश के भीतर एक निश्चित समय में उत्पादित सभी वस्तुओं और सेवाओं की वैल्यू को दिखाती है।
  • इसमें देश की सीमा के अंदर रहकर जो विदेशी कंपनियां प्रोडक्शन करती हैं उन्हें भी शामिल किया जाता है।

स्पोर्ट (SPORT)

3. लॉर्ड्स में खेला जाएगा WTC का फाइनल: 3 सितंबर को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा सीजन के फाइनल मैच की तारीख और जगह का ऐलान किया। यह खिताबी मुकाबला 11 से 15 जून के बीच लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

  • लंदन का लॉर्ड्स स्टेडियम पहली बार WTC फाइनल की मेजबानी करने जा रहा है।
  • फाइनल पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमों के बीच होगा।
  • भारतीय टीम 68.52 परसेंट पॉइंट्स के साथ टेबल के टॉप पर है।
  • इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया (62.50%) दूसरे स्थान पर है।
  • बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर इस WTC साइकल में तीसरी जीत दर्ज की है।
  • बांग्लादेश के अब 6 टेस्ट में 3 जीत और 3 हार से 33 पॉइंट्स हैं।
  • श्रीलंका 33.33% पॉइंट्स के साथ 7वें और पाकिस्तान 22.22% पॉइंट्स के साथ 8वें स्थान पर है।
  • वेस्टइंडीज 18.52% पॉइंट्स के साथ 9वें नंबर पर है।

नेशनल (NATIONAL)

4. पश्चिम बंगाल विधानसभा में एंटी रेप बिल पास: 3 सितंबर को पश्चिम बंगाल विधानसभा में एंटी रेप बिल पास हो गया। बिल आगे राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। उनके साइन के बाद यह कानून बन जाएगा।

विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सरकार की ओर से पक्ष रखा।

विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सरकार की ओर से पक्ष रखा।

  • नए कानून के तहत रेप केस की 36 दिन में जांच पूरी करनी होगी।
  • पीड़ित के कोमा में जाने या मौत होने पर दोषी को 10 दिन में फांसी की सजा होगी।
  • रेप-गैंगरेप के दोषियों को पैरोल के बिना उम्रकैद की सजा दी जाएगी।
  • हर जिले में ‘अपराजिता टास्क फोर्स’ बनाई जाएगी।
  • इस टास्क फोर्स का नेतृत्व DSP लेवल के अधिकारी करेंगे।
  • एंटी रेप बिल को ‘अपराजिता’ महिला एवं बाल विधेयक (पश्चिम बंगाल आपराधिक कानून एवं संशोधन) बिल 2024 नाम दिया है।

5. केंद्र सरकार ने 23वां लॉ कमीशन गठित किया: 2 सितंबर की देर रात को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 23वें लॉ कमीशन ऑफ इंडिया के गठन को मंजूरी दे दी। इसका कार्यकाल 1 सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2027 तक रहेगा।

केंद्र सरकार ने सोमवार की देर रात 23वें लॉ कमीशन ऑफ इंडिया के गठन की जानकारी दी।

केंद्र सरकार ने सोमवार की देर रात 23वें लॉ कमीशन ऑफ इंडिया के गठन की जानकारी दी।

  • पैनल में एक पूर्णकालिक अध्यक्ष और सदस्य-सचिव सहित चार पूर्णकालिक सदस्य होंगे।
  • इसमें सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज इसके अध्यक्ष और सदस्य होंगे।
  • 22वें लॉ पैनल का कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो गया था।
  • सरकार ने 22वें कमीशन का गठन 21 फरवरी 2020 को तीन साल के लिए किया था।
  • जस्टिस अवस्थी ने 9 नवंबर 2022 को अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला।
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फरवरी 2023 में 22वें इसका कार्यकाल बढ़ा दिया था।
  • स्वतंत्रता के बाद भारत में 1955 में पहला लॉ कमीशन स्थापित किया गया था, तब से 22 आयोग का कार्यकाल पूरा हो चुका है।
  • इनका काम जटिल कानूनी मसलों पर सरकार को सलाह देना होता है।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

03 सितंबर का इतिहास: 1875 में आज ही के दिन दुनिया का पहला पोलो मैच खेला गया था। अर्जेंटाइन ओपन पोलो टूर्नामेंट में खेले गए इस मैच को पहला आधिकारिक पोलो मैच माना जाता है। पोलो दुनिया का सबसे पुराना टीम स्पोर्ट है। भारत में पोलो को आधुनिक रूप में लाने का श्रेय मुगलों को जाता है।

सागो कांगजेई नामक एक पारंपरिक मणिपुरी खेल को आधुनिक पोलो का जन्मदाता माना जाता है।

सागो कांगजेई नामक एक पारंपरिक मणिपुरी खेल को आधुनिक पोलो का जन्मदाता माना जाता है।

  • 1984 में साउथ अफ्रीका ने संविधान को अपनाया था।
  • 1971 में कतर स्वतंत्र राष्ट्र बना था।
  • 1964 में अमेरिकी अटॉर्नी जनरल रॉबर्ड कैनेडी ने इस्तीफा दिया था।
  • 1950 में एमीलियो नीनो फरिना पहले F1 रेसिंग के वर्ल्ड चैंपियन बने थे।
  • 1924 में चीन में गृहयुद्ध की शुरुआत हुई थी।
  • 1921 में बेल्जियम में कम्यूनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई थी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment