[ad_1]
- Hindi News
- Career
- Current Affairs ISRO Successfully Launches EOS 08 Satellite, 70th National Film Awards Announced
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/08/16/comp-118_1723812551.gif)
जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों का ऐलान। पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा थाइलैंड की PM बनी। वहीं, अग्नि मैन नाम से मशहूर आरएन अग्रवाल का निधन हुआ।
आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…
नेशनल (NATIONAL)
1. जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों का ऐलान: 16 अगस्त को चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनावों का ऐलान किया। जम्मू-कश्मीर में 3 फेज,18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/08/16/3-41723803124_1723809633.jpg)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/08/16/1-41723803088_1723809649.jpg)
- जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव होगा।
- केंद्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया था।
- हरियाणा में एक फेज में 1 अक्टूबर को मतदान होगा।
- जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे।
- सिक्योरिटी फोर्सेज और त्योहार होने की वजह से महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव बाद में कराए जाएंगे।
- इससे पहले 2019 में हरियाणा-महाराष्ट्र के चुनाव एक साथ हुए थे।
2. ISRO ने EOS-08 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग की: 16 अगस्त को इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने देश के सबसे छोटे रॉकेट SSLV-D3 से अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-8 (EOS-08) को सफल लॉन्च किया। यह लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से की गई।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/08/16/eos-081723737447_1723809670.jpg)
- यह सैटेलाइट पृथ्वी की कक्षा से बाहर करीब 475 किमी ऊपर स्थापित किया गया।
- EOS-08 सैटेलाइट का मकसद पर्यावरण और आपदा को लेकर सटीक जानकारी देना है।
- अंतरिक्ष में भेजे गए EOS-08 सैटेलाइट में तीन पेलोड हैं।
- इसमें इलेक्ट्रो ऑप्टिकल इंफ्रारेड पेलोड (EOIR), ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम-रिफ्लेक्टोमेट्री पेलोड (GNSS-R) और SiC-UV डोसीमीटर शामिल हैं।
- EOIR पेलोड को आपदा निगरानी, पर्यावरण निगरानी जैसे काम के लिए तस्वीरें खींचने के लिए डिजाइन किया गया।
- GNSS-R पेलोड से समुद्र की सतह पर हवा का विश्लेषण, मिट्टी की नमी का आकलन, बाढ़ का पता लगाने के लिए रिमोट सेंसिंग क्षमता के लिए किया जाएगा।
- SiC UV पेलोड डोसीमीटर गगनयान मिशन के लिए अल्ट्रावायलेट किरणों की निगरानी करेगा।
अवॉर्ड (AWARD)
3. 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान: 16 अगस्त को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का अनाउंसमेंट किया गया। इसमें मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर की फिल्म गुलमोहर को बेस्ट हिंदी फिल्म चुना गया।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/08/16/film-awards-21723804161_1723809681.jpg)
- कांतारा ने बेस्ट एक्टर और बेस्ट फिल्म के अवॉर्ड अपने नाम किए।
- कांतारा फिल्म के लिए ऋषभ शेट्टी बेस्ट एक्टर चुने गए।
- तमिल फिल्म तिरुचित्राम्बलम के लिए नित्या मेनन और गुजराती फिल्म कच्छ एक्सप्रेस के लिए मानसी पारेख बेस्ट एक्ट्रेस बनीं।
- फिल्म ऊंचाई के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड सूरज बड़जात्या को मिला है।
- इसी फिल्म के लिए नीना गुप्ता ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है।
- प्लेबैक सिंगिंग कैटेगरी में ब्रह्मास्त्र के लिए अरिजीत सिंह ने अवॉर्ड जीता है।
- ये अवॉर्ड उन फिल्मों के लिए दिए गए हैं जिन्हें फिल्म सेंसर बोर्ड ने 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच सेंसर सर्टिफिकेट दिया है।
- 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी अक्टूबर 2024 में होगी।
- नेशनल अवॉर्ड विनर को एक मेडल की तरह रजत कमल या स्वर्ण कमल और नकद पुरस्कार दिया जाता है।
- कुछ कैटेगरी में सिर्फ स्वर्ण कमल या रजत कमल ही मिलता है।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
4. पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा थाइलैंड की PM बनी: 16 अगस्त को थाइलैंड में संसद ने पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा को प्रधानमंत्री पद के लिए चुना गया। वे पूर्व प्रधानमंत्री थाक्सिन शिनवात्रा की बेटी हैं।
![37 वर्षीय पाइतोंग्तार्न देश की 31वीं प्रधानमंत्री बनीं हैं।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/08/16/her-candidacy-comes-after-months-of-harsh-policies_1723809778.jpg)
37 वर्षीय पाइतोंग्तार्न देश की 31वीं प्रधानमंत्री बनीं हैं।
- पाइतोंग्तार्न थाईलैंड के इतिहास की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री भी हैं, साथ ही वे इस पद पर पहुंचने वाली देश की दूसरी महिला हैं।
- यिंगलुक थाईलैंड की प्रधानमंत्री बनने वाली देश की पहली महिला थीं।
- पाइतोंग्तार्न, शिनवात्रा फैमिली से प्रधानमंत्री बनने वाली तीसरी नेता हैं।
- संसद में शिनावत्रा के पक्ष में 319 वोट पड़े वहीं, उनके विरोध में 145 वोट पड़े। 27 सांसदों ने वोट नहीं डाला।
- सदन में 493 सांसद हैं और पाइतोंग्तार्न को बहुमत हासिल करने के लिए 248 मतों की जरूरत थी।
निधन (OBITUARY)
5. अग्नि मैन नाम से मशहूर आरएन अग्रवाल का निधन: 15 अगस्त को देश के जाने-माने एयरोस्पेस साइंटिस्ट और अग्नि मिसाइल के जनक डॉ राम नारायण अग्रवाल का निधन हो गया। उन्होंने 83 साल की उम्र में हैदराबाद स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली।
![डॉ अग्रवाल रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के साइंटिस्ट थे।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/08/16/untitled-design-2024-08-16t0129146361723751957-mod_1723809794.jpg)
डॉ अग्रवाल रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के साइंटिस्ट थे।
- आरएन अग्रवाल ने भारत में लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम में अहम भूमिका निभाई थी।
- वे अग्नि मिसाइलों के पहले प्रोजेक्ट डायरेक्टर थे और उन्हें अग्नि मैन के नाम से भी जाना जाता था।
- अग्रवाल को 1990 में पद्म श्री और 2000 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
- उन्हें 2004 में प्रधानमंत्री की तरफ से एयरोस्पेस और अग्नि के क्षेत्र में योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला था।
- उन्होंने 1983 से 2005 तक प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में अग्नि मिशन प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व किया।
- वे 2005 में एडवांस्ड सिस्टम्स लेबोरेटरी (ASL), हैदराबाद के डायरेक्टर पद से रिटायर हुए थे।
- उनके नेतृत्व में मई 1989 में टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेटर मिसाइल की सफल टेस्टिंग हुई।
- इसके बाद मिसाइल के कई वर्जन विकसित किए गए और रक्षा बलों में शामिल किए गए।
- आज अग्नि V परमाणु-सक्षम, इंटरमीडिएट रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल 5000 किलोमीटर से ज्यादा दूर के टारगेट पर हमला करने की क्षमता रखती है।
- आरएन अग्रवाल ने डॉ अरुणाचलम और डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के साथ अग्नि और अन्य मिसाइल प्रोग्राम पर काम किया।
- उन्होंने अपने 22 सालों के लंबे कार्यकाल में मिसाइलों के लिए री-एंट्री टेक्नोलॉजी, ऑल कंपोजिट हीट शील्ड, ऑनबोर्ड प्रोपल्शन सिस्टम, गाइडेंस और कंट्रोल स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
16 अगस्त का इतिहास: 1858 में आज ही के दिन पहली बार टेलीग्राफ मैसेज लंदन से वॉशिंगटन भेजा गया था। इसे क्वीन विक्टोरिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति जेम्स बुकानन को भेजा था। 99 शबदों के मैसेज को लंदन से वॉशिंगटन पहुंचने में 18 घंटे का वक्त लगा, जबकि ये उस समय की सबसे तेज तकनीक थी।
![टेलीग्राफ को सैमुअल मोर्स ने बनाया था। 1840 में उन्हें टेलीग्राफ के लिए पेटेंट मिला था।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/08/16/samuelmorse_1723800896.jpg)
टेलीग्राफ को सैमुअल मोर्स ने बनाया था। 1840 में उन्हें टेलीग्राफ के लिए पेटेंट मिला था।
- 2012 में जूलियन असांजे को इक्वाडोर ने राजनीतिक शरण दी थी।
- 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एआर रहमान के रचे थीम गीत को मंजूरी दी गई थी।
- 2008 में कांगो में तैनात 125 भारतीय पुलिस अधिकारियों को संयुक्त राष्ट्र शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- 2006 में संयुक्त राष्ट्र परिषद ने हैती में अपने अभियान को 6 महीने के लिए बढ़ा दिया था।
- 2004 में ओलिंपिक नौकायन में ऑस्ट्रेलियाई और अमेरिकी टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
- 1990 में चीन ने अपना पहला न्यूक्लियर टेस्ट किया था।
- 1924 में नीदरलैंड्स और तुर्किये के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे।
[ad_2]
Source link