Current Affairs HGS Dhaliwal appointed DGP of Andaman and Nicobar, Mayank Joshi becomes High Commissioner of Bahamas Commonwealth | करेंट अफेयर्स 25 जुलाई: एचजीएस धालीवाल अंडमान और निकोबार के DGP नियुक्त, मयंक जोशी बहामास कॉमनवेल्थ के हाई कमिश्नर बने

[ad_1]

  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs HGS Dhaliwal Appointed DGP Of Andaman And Nicobar, Mayank Joshi Becomes High Commissioner Of Bahamas Commonwealth

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपति भवन के दो भवनों का नाम बदला गया। भारत को पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली। वहीं, नीता अंबानी दूसरी बार IOC की सदस्य बनीं।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. राष्ट्रपति भवन के दो भवनों का नाम बदला: 25 जुलाई को राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से बयान जारी कर दरबार हॉल का नाम बदल कर ‘गणतंत्र मंडप’ कर दिया गया। अशोक हॉल का भी नाम बदलकर ‘अशोक मंडप’ किया गया है।

  • राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाते हैं।
  • यह राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल डोम के ठीक नीचे है, जहां तीनों ओर से जाया जा सकता है।
  • दरबार हॉल को पहले थ्रोन रूम के नाम से जाना जाता था।
  • यहीं पर पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 15 अगस्त 1947 को आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
  • अशोक हॉल को मूलरूप से बॉलरूम के तौर पर जाना जाता है।
  • इसका फर्श लकड़ी से बनाया गया है और इसकी छतों पर पेंटिंग की गई है।
  • राष्ट्रपति भवन का इनॉग्रेशन 6 अप्रैल 1929 को भारत के वायसरॉय और गवर्नर जनरल लॉर्ड इरविन ने किया था।

नियुक्ति (APPOINTMENT)

2. एचजीएस धालीवाल अंडमान और निकोबार के DGP बने: 25 जुलाई को गृह मंत्रालय ने हरगोबिंदर सिंह धालीवाल को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का नया डिप्टी जनरल ऑफ पुलिस (DGP) नियुक्त किया। उन्हें DGP देवेश चंद्र श्रीवास्तव की जगह नियुक्ति मिली है।

एचजीएस धालीवाल 1997 बैच के IPS अधिकारी हैं।

एचजीएस धालीवाल 1997 बैच के IPS अधिकारी हैं।

  • इससे पहले धालीवाल नई दिल्ली में स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस थे।
  • 2022 में उन्हें दिल्ली एंटी टेरर यूनिट स्पेशल सेल का चीफ नियुक्त किया गया था।
  • 27 साल के करियर में उन्होंने अरुणाचल प्रदेश, गोवा, दिल्ली और मिजोरम में विभिन्न पदों पर कार्य किया।
  • धालीवाल को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था।
  • उन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी मिल चुका है।

3. मयंक जोशी बहामास कॉमनवेल्थ के हाई कमिश्नर बने: 24 जुलाई को विदेश मंत्रालय ने मयंक जोशी को बहामास कॉमनवेल्थ में भारत का अगला हाई कमिश्नर नियुक्त किया। वे अपने कार्यकाल के दौरान किंग्स्टन में रहेंगे।

मयंक जोशी 2003 बैच के इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) ऑफिसर हैं।

मयंक जोशी 2003 बैच के इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) ऑफिसर हैं।

  • मयंक जोशी को मासाकुई रुंगसंग की जगह नियुक्त किया गया।
  • मयंक वर्तमान में जमैका में भारत के हाई कमिश्नर थे।
  • उन्हें 29 अगस्त 2023 को जमैका में हाई कमिश्नर नियुक्त किया गया था।
  • वे 2020 में टोक्यो में भारतीय दूतावास में डिप्टी चीफ ऑफ मिशन के रूप में काम कर चुके हैं।

लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH & EVENT)

4. भारत को मिली पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप की मेजबानी: 24 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वर्ल्ड पैराग्लाइडिंग चैम्पियनशिप 2024 हिमाचल प्रदेश में होने की घोषणा की। उन्होंने शिमला में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप 2024 की ऑफिशियल वेबसाइट का शुभारंभ भी किया।

भारत को पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप की मैजबानी मिलने के बाद शिमला में प्रेस कॉफ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू।

भारत को पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप की मैजबानी मिलने के बाद शिमला में प्रेस कॉफ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू।

  • पैराग्लाइडिंग चैम्पियनशिप का आयोजन हिमाचल के कांगड़ा जिले के बीड़-बिलिंग में 2 से 9 नवंबर के बीच किया जाएगा।
  • फेडरेशन एरोनोटिक इंटरनेशनल (FAI) ने इसे कैटेगिरी 2 इवेंट का दर्जा दिया है।
  • इस इवेंट में 40 से 50 देश के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
  • अभी तक 27 देशों के 81 प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।
  • इस वर्ल्ड कप में 130 प्रतिभागियों को ही उड़ान भरने का मौका मिलेगा, जिसके लिए वर्ल्ड और नेशनल रैंकिंग को आधार बनाया जाएगा।
  • वर्ल्ड कप में प्रतिभागियों को प्रतिदिन क्रॉस कंट्री के तहत बीड़ बिलिंग से 100 से 200 किलोमीटर उड़ान के टास्क दिए जाएंगे।
  • इस आयोजन के दौरान बीड़-बिलिंग में हिमाचल पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल भी मनाया जाएगा।
  • हिमाचली संस्कृति से रूबरू करवाते हुए वर्ल्ड कप के दौरान रोजाना संध्या को संस्कृत संध्याओं का भी आयोजन होगा।
  • 2023 में बीड़ बिलिंग में दो प्री-वर्ल्ड कप आयोजित किए जा चुके हैं।

स्पोर्ट (SPORT)

5. नीता अंबानी दूसरी बार IOC की सदस्य बनीं: 24 जुलाई को इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) ने नीता अंबानी को फिर से सदस्य चुना। उन्हें कुल 93 वोटर्स ने अपना वोट दिया यानी वे 100% वोट के साथ चुनीं गईं।

नीता अंबानी 2016 रियो डी जेनेरियो ओलिंपिक गेम्स में पहली बार IOC की सदस्य चुनी गईं थीं।

नीता अंबानी 2016 रियो डी जेनेरियो ओलिंपिक गेम्स में पहली बार IOC की सदस्य चुनी गईं थीं।

  • नीता अंबानी के नेतृत्व में 40 साल बाद भारत को IOC की वार्षिक बैठक की मेजबानी मिली थी।
  • 2023 में मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में इसका आयोजन किया गया था।
  • नीता अंबानी की लीडरशिप में ही पहली बार ओलिंपिक में इंडिया हाउस बनाया गया।
  • नीता अंबानी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की चेयरपर्सन हैं।
  • वे देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की बोर्ड मेंबर भी हैं।
  • नीता अंबानी का जन्म 1 नवंबर 1963 को मुंबई में हुआ था।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

25 जुलाई का इतिहास: 1978 में आज ही के दिन इंग्लैंड के मैनचेस्टर में दुनिया की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी लुई ने जन्म लिया था। नवंबर 1977 में एक एक्सपेरिमेंट के तौर पर लेसली और पीटर नाम के पति-पत्नी पर IVF तकनीक का ट्रायल शुरू हुआ था। दोनों के स्पर्म और एग मिलाकर लैब में भ्रूण बनाया गया। इस भ्रूण को लेस्ली के गर्भाश्य में इम्प्लांट किया गया था।

लेस्ली ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम लुई रखा गया था।

लेस्ली ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम लुई रखा गया था।

  • 2007 में प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने भारत की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।
  • 1997 में आर नारायणन भारत के 10वें राष्ट्रपति बने थे।
  • 1992 में एसडी शर्मा भारत के 9वें राष्ट्रपति बने थे।
  • 1987 में रंगास्वामी वेंकटरमन भारत के 8वें राष्ट्रपति बने थे।
  • 1963 में अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर साइन किए थे।
  • 1929 में भारत के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का जन्म हुआ था।
  • 1814 में नियाग्रा फॉल्स के युद्ध में अमेरिका ने ब्रिटेन को हराया था।
  • 1813 में कलकत्ता में पहली नौका दौड़ का आयोजन हुआ था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Comment