Current Affairs Announcement of the second phase of Tarang Shakti 2024, Fumio Kishida will no longer be the Prime Minister of Japan | करेंट अफेयर्स 14 अगस्त: तरंग शक्ति 2024 के दूसरे चरण की घोषणा, जापान के प्रधानमंत्री पद पर नहीं रहेंगे फूमिओ किशिदा


  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs Announcement Of The Second Phase Of Tarang Shakti 2024, Fumio Kishida Will No Longer Be The Prime Minister Of Japan

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हॉकी इंडिया ने पीआर श्रीजेश की जर्सी रिटायर की। 1000 किलोग्राम के ‘गौरव’ बम का सफल परीक्षण हुआ। वहीं, स्वदेशी एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल की सक्सेसफुल टेस्टिंग की गई।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

1. जापानी PM किशिदा पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे: 14 अगस्त को जापान के प्रधानमंत्री फूमिओ किशिदा ने पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। वे सितंबर में होने वाले लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के चीफ का चुनाव नहीं लड़ेंगे।

जापान के PM फुमियो किशिदा ने कहा, "एक बार जब नया नेता तय हो जाएगा, तो मैं उम्मीद करता हूं कि सभी लोग एकजुट होंगे और एक बेहतर टीम बनाएंगे, ताकि हम ऐसी राजनीति कर पाएं जिसे जनता समझ सके।”

जापान के PM फुमियो किशिदा ने कहा, “एक बार जब नया नेता तय हो जाएगा, तो मैं उम्मीद करता हूं कि सभी लोग एकजुट होंगे और एक बेहतर टीम बनाएंगे, ताकि हम ऐसी राजनीति कर पाएं जिसे जनता समझ सके।”

  • जापान में सत्ताधारी पार्टी का अध्यक्ष ही प्रधानमंत्री चुना जाता है।
  • किशिदा की इस घोषणा के बाद अब तय हो गया है कि देश को एक नया प्रधानमंत्री मिलेगा।
  • जापान में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) का संसद के दोनों सदनों पर बहुमत है।
  • PM किशिदा के चुनाव न लड़ने का ऐलान करने के बाद अब LDP अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने वाला ही जापान का अगला प्रधानमंत्री बनेगा।
  • किशिदा 2021 में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष चुने गए थे।
  • किशिदा का तीन साल का कार्यकाल सितंबर में समाप्त हो रहा है।
  • जापान में पीएम किशिदा की लोकप्रियता में भारी गिरावट हुई है।
  • इसकी वजह उनकी पार्टी पर लगने वाले भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

2. हॉकी इंडिया ने 16 नंबर की जर्सी रिटायर की: 14 अगस्त को हॉकी इंडिया ने गोलकीपिंग के दिग्गज खिलाड़ी पीआर श्रीजेश की जर्सी नंबर को रिटायर करने का फैसला किया। श्रीजेश ने हाल ही में पेरिस ओलिंपिक गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर हॉकी से संन्यास ले लिया।

हॉकी इंडिया ने 16 नंबर की जर्सी सीनियर टीम के लिए रिटायर की है।

हॉकी इंडिया ने 16 नंबर की जर्सी सीनियर टीम के लिए रिटायर की है।

  • जूनियर टीम के लिए 16 नंबर की जर्सी जस की तस ही रहेगी।
  • पीआर श्रीजेश अब जूनियर हॉकी टीम के कोच होंगे।
  • श्रीजेश ने 22 जुलाई को इंटरनेशनल हॉकी से संन्यास लेने की घोषणा की थी।
  • इससे पहले उन्होंने ओलिंपिक 2020 में भारतीय नेशनल टीम के साथ गेम्स में हिस्सा लिया था।
  • टोक्यो 2020 ओलिंपिक में भारत की पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
  • श्रीजेश ने इंचियोन 2014 और हांगझोऊ 2022 में दो गोल्ड समेत तीन एशियाई खेल पदक भी जीते हैं।
  • श्रीजेश ने 2006 में भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के लिए डेब्यू किया था।
  • श्रीजेश अपने देश के लिए कुल 328 हॉकी मैच खेल चुके हैं।
  • पीआर श्रीजेश को 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया था।
  • वे 2021 में वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं।
  • उन्होंने 2021 और 2022 में लगातार FIH गोलकीपर ऑफ द ईयर पुरस्कार भी जीते हैं।

3. मोर्ने मोर्कल टीम इंडिया के बॉलिंग कोच बने: 14 अगस्त को BCCI ने 39 साल के पूर्व साउथ अफ्रीकी गेंदबाज मोर्ने मोर्कल भारतीय क्रिकेट टीम के बॉलिंग कोच बनाया है। वे 1 सितंबर को टीम के साथ जुड़ेंगे।

  • अब मोर्ने मोर्कल बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे।
  • 19 सितंबर से शुरू हो रही यह सीरीज मोर्कल का पहला असाइनमेंट होगा।
  • मोर्कल पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बॉलिंग कोच रह चुके हैं।
  • हेड कोच गौतम गंभीर ने मोर्कल को बॉलिंग कोच बनाने की मांग की थी।
  • दोनों IPL फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए साथ में काम कर चुके हैं।
  • मोर्कल पूर्व भारतीय कोच पारस म्हाम्ब्रे की जगह लेंगे।
  • म्हाम्ब्रे का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका था, लेकिन मोर्कल निजी कारणों से श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया से नहीं जुड़ पाए।
  • मोर्ने मोर्कल ने 2006 से 2018 के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट खेले हैं।
  • इस दौरान उन्होंने 86 टेस्ट, 117 वनडे और 44 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
  • मोर्कल पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बॉलिंग कोच रह चुके हैं।

नेशनल (NATIONAL)

4. तरंग शक्ति 2024 के दूसरे चरण की घोषणा: 14 अगस्त को भारतीय वायु सेना (IAF) के सबसे बड़े बहुपक्षीय हवाई अभ्यास तरंग शक्ति के पहले चरण का समापन हुआ। IAF प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने इस अभ्यास को द्विवार्षिक आयोजन बनाने की घोषणा की।

तरंग शक्ति अभ्यास 2024 के पहले चरण का आयोजन 6 से 14 अगस्त तक किया गया।

तरंग शक्ति अभ्यास 2024 के पहले चरण का आयोजन 6 से 14 अगस्त तक किया गया।

  • तरंग शक्ति अभ्यास का दूसरा चरण 1 से 14 सितंबर तक जोधपुर में आयोजित होगा।
  • इस अभ्यास में 18 देश हिस्सा लेंगे, जिनमें से 10 के पास एयर एसेट्स हैं।
  • इसमें भारतीय वायुसेना और विदेशों के कुल 150 विमान शामिल होंगे।
  • ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, ग्रीस, सिंगापुर, यूएई, अमेरिका और 18 ऑब्जर्वर देश भाग लेंगे।

डिफेंस (DEFENCE)

5. 1000 किलोग्राम के ‘गौरव’ बम का सफल परीक्षण: 13 अगस्त को भारत ने ओडिशा के तट से लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम (LRGB) का पहला सफल परीक्षण किया। इस बम को वायुसेना के सुखोई MK-I फाइटर जेट से लॉन्च किया गया था।

  • रक्षा मंत्रालय ने बताया कि फ्लाइट टेस्ट के दौरान ग्लाइड बम ने लॉन्ग व्हीलर आइलैंड पर बनाए गए टारगेट को सटीक हिट किया।
  • ‘गौरव’ हवा में लॉन्च किया जाने वाला 1000 किलोग्राम का ग्लाइड बम है, जो लंबी दूरी के टारगेट को हिट करने में सक्षम है।
  • लॉन्चिंग के बाद यह ग्लाइड बम बेहद सटीक हाइब्रिड नैविगेशन स्कीम की मदद से टारगेट की तरफ बढ़ता है।
  • टेस्ट लॉन्च का पूरा फ्लाइट डेटा टेलिमेट्री एंड इलेक्ट्रो ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम ने कैप्चर किया।
  • इस सिस्टम को इंटीग्रेटिड टेस्ट रेंज ने पूरे तट पर डिप्लॉय किया था।
  • इस ग्लाइड बम को हैदराबाद के रिसर्च सेंटर इमारत (RCI) ने बनाया है।
  • ग्लाइड बम का मतलब होता है, किसी उड़ते हुए हवाई जहाज से छोड़ा गया बम।

6. स्वदेशी एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण: 13 अगस्त को जैसलमेर के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारत ने स्वदेशी मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (MP-ATGM) हथियार प्रणाली का सफल परीक्षण किया। इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने डेवलप किया है।

यह पोर्टेबल मिसाइल कंधे से भी लॉन्च की जा सकती है।

यह पोर्टेबल मिसाइल कंधे से भी लॉन्च की जा सकती है।

  • इसे दुश्मन के टैंक और बख्तरबंद वाहनों को बेअसर करने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • इस मिसाइल से रात में भी हमले किए जा सकते हैं, जिसे भारतीय थल सेना और पैरा कमांडो के लिए तैयारी किया गया है।
  • MP-ATGM हथियार प्रणाली का वजन 14.5 किलोग्राम है और लंबाई 4.3 फीट है।
  • इसे पहली बार कंधे पर रखकर रॉकेट लॉन्चर की तरह लॉन्च किया गया।
  • इसकी रेंज 200 मीटर से लेकर 2.5 किलोमीटर है, जिसमें टैंडम चार्ज हीट और पेनीट्रेशन वॉरहेड लगा सकते हैं।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

14 अगस्त का इतिहास: 1987 में आज ही के दिन सीमांत गांधी के नाम से मशहूर खान अब्दुल गफ्फार खान को भारत रत्न दिया गया था। वे भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे जाने वाले पहले गैर भारतीय थे। अहिंसा का पालन करने और महात्मा गांधी के साथ घनिष्ठ संबंधों की वजह से उन्हें ‘सीमांत गांधी’ उपनाम मिला। खान अब्दुल गफ्फार खान का जन्म 6 फरवरी 1890 को खैबर पख्तूनख्वा के उत्मानजई में हुआ था।

महात्मा गांधी के साथ खान अब्दुल गफ्फार खान।

महात्मा गांधी के साथ खान अब्दुल गफ्फार खान।

  • 2003 में पूर्वी अमेरिका और कनाडा में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति ठप हुई थी।
  • 1975 में पाकिस्तानी सेना ने राष्ट्रपति मुजीब उर-रहमान का तख्तापलट कर दिया था।
  • 1971 में बहरीन को 110 सालों के बाद ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी।
  • 1968 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई को पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किया गया था।
  • 1947 में भारत का विभाजन हुआ था और पाकिस्तान अलग देश बना था।
  • 1938 में BBC की पहली फीचर फिल्म स्टूडेंट ऑफ प्राग टेलीविजन पर रिलीज हुई थी।
  • 1862 में बंबई हाईकोर्ट की स्थापना की गई थी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment