[ad_1]
- Hindi News
- Career
- Avni Lekhara Won Gold With Paralympic Record, PM Inaugurated Projects Worth Rs 76 Thousand Crores In Maharashtra
8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पीएम मोदी ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए। LGBTQ समुदाय के लोग अब खोल सकते हैं जॉइंट बैंक अकाउंट। वहीं, हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2024 में बॉलीवुड के 5 सेलिब्रिटीज का नाम शामिल।
आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…
स्पोर्ट (SPORT)
1. अवनी लेखरा ने पैरालिंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता : 30 अगस्त को अवनी लेखरा ने पैरालिंपिक गेम्स में भारत को पहला मेडल दिला दिया है। उन्होंने विमेंस 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग की SH1 कैटेगरी में पैरालिंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 249.7 स्कोर किया।

पिछला पैरालिंपिक रिकॉर्ड 249.6 भी अवनी के ही नाम था, जो उन्होंने टोक्यो में बनाया था।
- वहीं, कोरिया की युनरी ली को सिल्वर मिला, उनका स्कोर 246.8 रहा।
- भारत की ही मोना अग्रवाल ने 228.7 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।
- क्वालिफाइंग राउंड में अवनी दूसरे और मोना पांचवें नंबर पर थीं।
- वहीं, मनीष नरवाल ने मेंस 10 मीटर एयर पिस्टल की SH1 कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता।
- शूटिंग में SH1 कैटेगरी में वो शूटर शामिल होते हैं, जिनके हाथ, शरीर के निचले हिस्से या पैर प्रभावित होते हैं या जिनके कोई अंग नहीं होते।
- आखिरी राउंड में अवनी ने पैरालिंपिक रिकॉर्ड बनाया और 249.7 के स्कोर के साथ गोल्ड जीत लिया।
- जबकि, कोरियन शूटर 246.8 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर रही।
- भारत के लिए पेरिस 2024 पैरालिंपिक शेड्यूल 28 अगस्त से शुरू हुआ है और 9 सितंबर को समाप्त होगा।
- भारत का 84 सदस्यों का अब तक का सबसे बड़ा पैरालिंपिक दल फ्रांस में 12 खेलों में कॉम्पिटिशन कर रहा है।
- टोक्यो 2020 पैरालिंपिक में, भारत ने 19 पदक जीते थे जिसमें पांच गोल्ड, आठ सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे, जो पैरालिंपिक खेलों में भारत का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।
प्रोजेक्ट (PROJECT)
2. ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अगस्त को महाराष्ट्र के दौरे पर गए। वे मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए। इसके बाद पालघर में पीएम मोदी ने सिडको ग्राउंड में 76 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इसमें वधावन पोर्ट प्रोजेक्ट भी शामिल है।

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट को पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (FFPC), नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया(NPCI) और फिनटेक कन्वर्जेंस काउंसिल(FCC) आयोजित करता है।
- ग्लोबल फिनटेक कार्यक्रम 28 से 30 अगस्त तक आयोजित हुआ।
- इसमें 800 से ज्यादा स्पीकर और 80,000 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए।
- RBI गवर्नर शक्तिकांत दास और SEBI प्रमुख माधवी पुरी बुच भी कार्यक्रम में पहुंचीं।
- पीएम मोदी ने पालघर के सिडको ग्राउंड में 76 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
- महाराष्ट्र के दौरे पर गए पीएम ने पालघर में लगभग 1,560 करोड़ रुपए की लागत से 218 फिशिंग प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी किया।
- इसका उद्देश्य फिशिंग सेक्टर में इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रोडक्टिविटी को बढ़ावा देना है।
- इस प्रोजेक्ट की मदद से फिशिंग सेक्टर में 5 लाख से अधिक रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।
- वहीं, पीएम मोदी करीब 360 करोड़ रुपए की लागत से नेशनल रोल आउट ऑफ वेसल कम्युनिकेशन एंड सपोर्ट सिस्टम का शुभारंभ किया।
- इसके जरिए 13 तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मशीन और मोटर से चलने वाली मछली पकड़ने के जहाजों पर 1 लाख ट्रांसपोंडर लगाए जाएंगे।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
3. पाकिस्तान ने पीएम मोदी को SCO मीटिंग में शामिल होने के लिए इनवाइट किया : पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) मीटिंग में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। SCO के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में होगी।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने बताया कि बैठक में भाग लेने के लिए सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है।
- इस साल 3-4 जुलाई को कजाकिस्तान में हुए SCO समिट में PM मोदी शामिल नहीं हुए थे।
- उनकी जगह विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
- पिछले साल किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक ने SCO की CHG बैठक होस्ट की थी। इसमें भी PM मोदी की जगह विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल हुए थे।
- भारत ने पिछले साल वर्चुअल मोड में 4 जुलाई को SCO शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी, जिसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ऑनलाइन हिस्सा लिया था।
- इससे पहले मई 2023 में पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी गोवा में SCO विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए भारत आए थे।
- SCO में भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं।
- यह संगठन मध्य एशिया में शांति और सभी देशों के बीच सहयोग बनाए रखने के लिए बनाया गया है।
- SCO भारत को आतंकवाद से लड़ाई और सिक्योरिटी से जुड़े मुद्दे पर अपनी बात मजबूती से रखने के लिए एक मजबूत मंच उपलब्ध कराता है।
- SCO की स्थापना 15 जून, 2001 को चीन, रूस और सोवियत संघ का हिस्सा रहे चार मध्य एशियाई देशों कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान ने मिलकर थी।
- SCO का उदय रूस, चीन और इन मध्य एशियाई देशों के बीच वर्ष 1996 में सीमा को लेकर हुए एक समझौते के साथ हुआ था। इसे ‘शंघाई फाइव’ समझौता कहा गया।
- इसके 10 सदस्य देश चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, भारत, पाकिस्तान, बेलारूस और ईरान हैं।
- साल 2017 में भारत तथा पाकिस्तान को इसके सदस्य का दर्जा मिला।
- इसके अलावा, अफगानिस्तान और मंगोलिया SCO के पर्यवेक्षक देशों में शामिल हैं।
बैंकिंग (BANKING)
4. LGBTQ समुदाय के लोग अब खोल सकते हैं जॉइंट बैंक अकाउंट : वित्त मंत्रालय ने 29 अगस्त को कहा कि LGBTQ समुदाय के लोगों के लिए जॉइंट बैंक अकाउंट खोलने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। इसके अलावा मंत्रालय ने कहा समलैंगिक रिश्ते में रहने वाले व्यक्ति को नॉमिनी बनाने पर भी कोई प्रतिबंध नहीं है।

मंत्रालय की ओर से लेस्बियन, गे, बाइसेक्शुअल और ट्रांसजेंडर समुदाय (LGBT) के लिए यह सहूलियत 17 अक्टूबर 2023 को दिए गए उच्चतम न्यायालय के एक आदेश के मद्देनजर जारी की गई है।
- वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने परामर्श में कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा 21 अगस्त 2024 को सभी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों को इस संबंध में स्पष्टीकरण भी जारी किया गया है।
- इससे पहले RBI ने 2015 में बैंकों को निर्देश दिया था कि वे अपने सभी फॉर्म और एप्लिकेशन में एक अलग कॉलम शामिल करें, ताकि ‘ट्रांसजेंडर’ व्यक्तियों को बैंक खाते खोलने और संबंधित सेवाओं का लाभ उठाने में मदद मिल सके।
- साल 2015 के आदेश के बाद कई बैंकों ने ‘ट्रांसजेंडर्स’ के लिए सेवाएं शुरू की थीं।
- ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड ने 2022 में विशेष रूप से ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए ‘रेनबो सेविंग्स अकाउंट’ शुरू किया था।
- इसमें उच्च बचत दरों और उन्नत डेबिट कार्ड सुविधाओं सहित कई सुविधाएं प्रदान की गई थीं।
नेशनल (NATIONAL)
5. सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग केसों की संख्या बढ़कर 82,831 हुई : देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में 82,831 केस पेंडिंग हैं। यह अब तक पेंडिंग केसों की सबसे बड़ी संख्या है। अकेले 27,604 पेंडिंग केस पिछले एक साल के अंदर दर्ज हुए हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट में 2024 में 38,995 नए केस दर्ज किए गए। इनमें से 37,158 केसों का निपटारा हुआ।
- पिछले 10 साल में 8 बार पेंडिंग केस की संख्या बढ़ी है।
- 2015 और 2017 में पेंडिंग केस कम हुए।
- वहीं हाईकोर्ट में 2014 में कुल 41 लाख पेंडिंग केस थे जो बढ़कर अब 59 लाख पहुंच गए हैं।
- पिछले 10 सालों में केवल एक बार पेंडिंग केस कम हुए।
- ट्रायल कोर्ट में 2014 में 2.6 करोड़ केस पेंडिंग थे,जो अब 4.5 करोड़ हैं।
- 2009 में सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 26 से बढ़ाकर 31 की गई। हालांकि इसके बाद भी पेंडिंग केसों की संख्या में कमी नहीं आई।
- 2019 में CJI जस्टिस रंजन गोगोई के कार्यकाल के दौरान सरकार ने संसदीय अधिनियम के तहत जजों की संख्या बढ़ाकर 31 से 34 की। इसके बाद भी केसों की संख्या 57,000 से बढ़कर 60,000 हो गई।
- 2020 में कोविड महामारी का असर सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस डिलीवरी सिस्टम पर भी पड़ा।

रैंक एंड रिपोर्ट (RANK & REPORT)
6. हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2024 में बॉलीवुड के 5 सेलेब्स : 29 अगस्त को हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2024 जारी हुई। इस लिस्ट में बॉलीवुड से शाहरुख खान और जूही चावला समेत 5 सेलेब्स के नाम शामिल हैं।

हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2024 में 7 हजार 300 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ शाहरुख खान टॉप पर हैं। उन्होंने इसी साल इस लिस्ट में डेब्यू किया है।
- लिस्ट में दूसरे नंबर पर 4 हजार 600 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ जूही चावला का नाम है।
- जूही इस लिस्ट में सबसे ज्यादा नेटवर्थ वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस बन चुकी हैं।
- जूही और उनके पति जय मेहता, शाहरुख खान के साथ IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक हैं।
- इसके अलावा जूही, शाहरुख की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट में भी पार्टनर हैं।
- वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऋतिक रोशन (2000 करोड़), चौथे पर अमिताभ बच्चन (1600 करोड़) और पांचवे नंबर पर करण जौहर (1400 करोड़) का नाम है।
- ऋतिक अपनी फिल्मों के अलावा HRX कंपनी से भी कमाई करते हैं।
- अमिताभ भी फिल्मों के अलावा कई इन्वेस्टमेंट करते हैं।
- करण जौहर बॉलीवुड के बड़े प्रोड्यूसर में से एक हैं।
7. IMA सर्वे- 35% डॉक्टर नाइट शिफ्ट करने से डरती हैं : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने 29 अगस्त को एक ऑनलाइन सर्वे करवाया। इसमें हिस्सा लेने वाली करीब 35% महिला डॉक्टर्स ने माना कि नाइट शिफ्ट में उन्हें सेफ फील नहीं होता है।

ऑनलाइन सर्वे को पूरे भारत में सरकारी और प्राइवेट डॉक्टर्स को गूगल फॉर्म के जरिए भेजा गया था। 24 घंटे के भीतर 3,885 रिएक्शन मिले।
- एक डॉक्टर ने यह भी बताया कि वह हमेशा अपने हैंडबैग में एक फोल्डेबल चाकू और काली मिर्च स्प्रे रखती थी क्योंकि ड्यूटी रूम एक अंधेरे और सुनसान गलियारे में था।
- वहीं कुछ डॉक्टर्स ने इमरजेंसी रूम में गलत व्यवहार की शिकायत की।
- एक डॉक्टर ने बताया कि उसे कई बार भीड़ वाले इमरजेंसी रूम में बैड टच का सामना करना पड़ा।
- यह सर्वे केरल स्टेट यूनिट की रिसर्च सेल ने ऑर्गेनाइज करवाया।
- इसके चेयरमैन डॉ. राजीव जयदेवन ने बताया कि सर्वे में करीब 22 राज्यों के डॉक्टर्स ने हिस्सा लिया।
- सर्वे से पता चला कि 45% डॉक्टर्स को नाइट शिफ्ट के दौरान ड्यूटी रूम नहीं मिला।
- कुछ ड्यूटी रूम ऐसे थे जहां अक्सर भीड़ रहती थी। वहां प्राइवेसी की कोई जगह नहीं थी। दरवाजों पर ताला भी नहीं होता था।
- इससे डॉक्टर्स को रात में आराम करने के लिए कोई दूसरा रूम खोजना पड़ता था। कुछ ड्यूटी रूम में अटैच बाथरूम तक नहीं था।
- सुप्रीम कोर्ट ने 20 अगस्त को मेडिकल प्रोफेशनल्स की सेफ्टी के लिए 14 मेंबर्स की नेशनल टास्क फोर्स बनाई है।
- इसमें 9 डॉक्टर्स और केंद्र सरकार के 5 अधिकारी शामिल हैं।
- टास्क फोर्स मेडिकल प्रोफेशनल्स की सुरक्षा, वर्किंग कंडीशन और उनकी बेहतरी के उपायों की सिफारिश करेगी।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
30 अगस्त का इतिहास : 1923 में आज के ही दिन रावलपिंडी में गीतकार शैलेन्द्र का जन्म हुआ था। शैलेन्द्र का परिवार मूल रूप से बिहार के भोजपुर का था। लेकिन फौजी पिता की तैनाती रावलपिंडी में हुई तो घर बार छूट गया। रिटायरमेंट के बाद शैलेंद्र के पिता अपने एक दोस्त के कहने पर मथुरा में बस गए। गीतकार के रूप में शैलेन्द्र ने अपना पहला गीत साल 1949 में प्रदर्शित राजकपूर की फिल्म ‘बरसात’ के लिए ‘बरसात में तुमसे मिले हम सजन’ लिखा था। इसके बाद शैलेन्द्र, राजकपूर के चहेते गीतकार बन गए। शैलेन्द्र और राजकपूर की जोड़ी ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया।

शैलेन्द्र की फिल्मों में ‘आवारा’, ‘आग’, ‘श्री 420’, ‘चोरी चोरी’ ‘अनाड़ी’, ‘जिस देश में गंगा बहती है’, ‘संगम’, ‘तीसरी कसम’, ‘एराउंड द वर्ल्ड’, ‘दीवाना’, ‘सपनों का सौदागर’ और ‘मेरा नाम जोकर’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
- 2007 में आज ही के दिन बांग्लादेश सरकार ने नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के सम्मान में डाक टिकट जारी किया था।
- 2003 में आज ही के दिन समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।
- 2002 में आज ही के दिन कोनोको इंक और फिलिप्स पेट्रोलियम ने विलय कर कोनोकोफिलिप्स बनाई थी।
- 1984 में आज ही के दिन अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ ने पहली बार उड़ान भरी थी।
- 1951 में आज ही के दिन फिलीपींस और अमेरिका ने एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
- 1947 में आज ही के दिन भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया था।
- 1928 में आज ही के दिन द इंडिपेंडेंस ऑफ इंडिया लीग की भारत में स्थापना हुई थी।
- 1842 में आज ही के दिन एंग्लो चीन युद्ध समाप्त हुआ था।
- 1836 में आज ही के दिन मेलबर्न शहर की स्थापना की गई थी।
- 1806 में आज ही के दिन न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र ‘डेली एडवर्टाइजर’ आखिरी बार प्रकाशित किया गया था।
[ad_2]
Source link