Current Affairs Kavita Sahay took charge as DGMS, three scientists received Nobel Prize in Economic Science | करेंट अफेयर्स 14 अक्टूबर: कविता सहाय ने नौसेना में DGMS का पद संभाला; इकोनॉमिक साइंस के नोबेल पुरस्कार की घोषणा हुई


  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs Kavita Sahay Took Charge As DGMS, Three Scientists Received Nobel Prize In Economic Science

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय युवाओं के लिए वर्किंग हॉलिडे मेकर वीजा की घोषणा हुई। राज्य सरकार ने महाराष्ट्र् स्टेट स्किल यूनिवर्सिटी का नाम बदला। वहीं, सितंबर में थोक महंगाई बढ़कर 1.84% पर पहुंच गई।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

अवॉर्ड (AWARD)

1. तीन साइंटिस्‍ट्स को मिला इकोनॉमिक साइंस में नोबेल: 14 अक्टूबर को इकोनॉमिक साइंस में नोबेल प्राइज के लिए डारोन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेमा ए रॉबिन्सन के नाम की घोषणा हुई। तीनों साइंटिस्ट ने ‘ऑर्गनाइजेशंस के बनने और वह कैसे समृद्धि को प्रभावित करते हैं’ को लेकर स्टडी की है।

  • ऐसमोग्लू और जॉनसन मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में काम करते हैं।
  • रॉबिन्सन शिकागो यूनिवर्सिटी में रिसर्च करते हैं।
  • इकोनॉमिक्स का नोबेल प्राइज 2023 में प्रोफेसर क्लाउडिया गोल्डिन को मिला था।
  • नोबेल प्राइज को बैंक ऑफ स्वीडन पुरस्कार के नाम से भी जाना जाता है।
  • नोबेल पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है, जिन्होंने डायनामाइट का आविष्कार किया था।

डिफेंस (DEFENCE)

2. कविता सहाय ने DGMS का पद ग्रहण किया: 14 अक्टूबर को सर्जन वाइस एडमिरल कविता सहाय ने नौसेना में डायरेक्टर जनरल ऑफ मेडिकल सर्विसेज (DGMS) का पद संभाला। सहाय इससे पहले सेना के मेडिकल कोर में कर्नल कमांडेंट के पद पर पहुंचने वाली पहली महिला ऑफिसर बन चुकीं हैं।

कविता सहाय 30 दिसंबर 1986 को सेना के मेडिकल कोर में शामिल हुई थीं।

कविता सहाय 30 दिसंबर 1986 को सेना के मेडिकल कोर में शामिल हुई थीं।

  • कविता सहाय ने पैथोलॉजी और ओंकोपैथालॉजी में AIIMS से एक्सपर्टीज हासिल की है।
  • वे आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च और रेफरल (HRR) और बेस हॉस्पिटल दिल्ली कैंट (BHDC) में लैब साइंसेज की प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
  • वे पुणे में FMSC में पैथोलॉजी विभाग में प्रोफेसर पद भी संभाल चुकी हैं।
  • कविता सहाय को 2024 में सेना पदक और 2018 में विशिष्ट सेवा पद से सम्मानित किया जा चुका है।

नेशनल (NATIONAL)

3. महाराष्ट्र् स्टेट स्किल यूनिवर्सिटी का नाम बदला: 14 अक्टूबर को महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र स्टेट स्किल यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर ‘रतन टाटा महाराष्ट्र राज्य स्किल यूनिवर्सिटी’ कर दिया। महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने कैबिनेट बैठक के दौरान यूनिवर्सिटी का नाम बदलने का फैसला सुनाया।

कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने यूनिवर्सिटी के नाम बदलने की जानकारी दी।

कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने यूनिवर्सिटी के नाम बदलने की जानकारी दी।

  • टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे रतन टाटा का 9 अक्टूबर को निधन हो गया था।
  • महाराष्ट्र सरकार ने पद्म विभूषण रतन टाटा के सम्मान में यूनिवर्सिटी का नाम बदला है।
  • महाराष्ट्र स्टेट स्किल यूनिर्सिटी में स्टूडेंट्स को रोजगार के लिए स्किल डेवलपमेंट का कोर्स कराया जाता है।
  • 17 एकड़ में फैली यह यूनिवर्सिटी महाराष्ट्र के पनवेल में स्थित है।
  • यह महाराष्ट्र की पहली स्टेट स्किल यूनिवर्सिटी है।
  • इसकी स्थापना 2017 में महाराष्ट्र स्टेट स्किल सोसाइटी अधिनियम, 2015 के तहत हुई थी।

4. भारतीय युवाओं के लिए वर्किंग हॉलिडे मेकर वीजा: 14 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के असिस्टेंट मिनिस्टर ऑफ इमिग्रेशन मैट थिसलथवेट ने भारतीय युवाओं के लिए वर्किंग हॉलिडे मेकर वीजा लॉन्च करने का ऐलान किया। थिसलथवेट ने भारत की यात्रा के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में नए वीजा की घोषणा की।

मैट थिसलथवेट ने कहा, यह वीजा ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मजबूत होते रिश्तों की निशानी है।

मैट थिसलथवेट ने कहा, यह वीजा ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मजबूत होते रिश्तों की निशानी है।

  • इससे 18 से 30 साल के 1 हजार भारतीय युवाओं को ऑस्ट्रेलिया में काम करने और पढ़ाई करने का मौका मिलेगा।
  • इस वीजा से 12 महीने तक ऑस्ट्रेलिया में रहकर कल्चरल स्टडी की अनुमति मिलेगी।
  • अभी भारतीय युवा ऑस्ट्रेलिया में स्टूडेंट वीजा पर पढ़ाई और कुशल वीजा के तहत काम कर रहे हैं।
  • वीजा बैलट प्रोसेस 1 अक्टूबर को शुरू हो चुकी है, जिसमें अभी तक 40 हजार युवाओं ने अप्लाई कर दिया है।
  • वर्किंग हॉलिडे मेकर वीजा की सालाना 1 हजार स्टूडेंट्स की लिमिट है, जिसे बैलेट प्रोसेस से चुना जाएगा।

रैंक एंड रिपोर्ट (RANK & REPORT)

5. सितंबर में थोक महंगाई बढ़कर 1.84% हुई: 14 अक्टूबर को मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स ने सितंबर 2024 के महंगाई के आंकड़े जारी किए। सितंबर महीने में थोक महंगाई बढ़कर 1.84% पर पहुंच गई है। इससे पहले अगस्त 2024 में थोक महंगाई घटकर 1.31% पर आ गई थी। सब्जियों और खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ी है।

  • रोजाना की जरूरत वाले सामानों की महंगाई दर 2.42% से बढ़कर 6.69% हो गई।
  • खाने-पीने की चीजों की महंगाई 3.26% से बढ़कर 9.47% हो गई।
  • फ्यूल और पावर की थोक महंगाई दर -0.67% से बढ़कर 4.05% हुई।
  • मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स की थोक महंगाई दर 1.22% से घटकर 1% हुई।
  • होलसेल महंगाई के तीन पार्ट प्राइमरी आर्टिकल (22.62% वेटेज), फ्यूल एंड पावर (13.15% वेटेज) और मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट (64.23% वेटेज) होते हैं।
  • भारत में दो तरह की रिटेल, यानी खुदरा और दूसरी थोक महंगाई होती है।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

14 अक्टूबर का इतिहास: 1956 में आज ही के दिन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने 3.65 लाख समर्थकों के साथ हिंदू धर्म को छोड़कर बौद्ध धर्म अपनाया था। इसे धर्म की सबसे बड़ी घटना माना जाता है। 14 भाइयों में सबसे छोटे अंबेडकर का जन्म मध्यप्रदेश के इंदौर के पास छोटे से कस्बे महू में हुआ था। अंबेडकर का कहना था कि मुझे वह धर्म पसंद है, जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सिखाता है। धर्म मनुष्य के लिए है न कि मनुष्य धर्म के लिए।

अंबेडकर जाति व्यवस्था के इस कदर खिलाफ थे कि 13 अक्टूबर 1935 को उन्होंने महाराष्ट्र में कहा था कि मैं हिंदू के रूप में पैदा हुआ हूं, लेकिन हिंदू के रूप में मरूंगा नहीं, कम से कम यह तो मेरे वश में है।

अंबेडकर जाति व्यवस्था के इस कदर खिलाफ थे कि 13 अक्टूबर 1935 को उन्होंने महाराष्ट्र में कहा था कि मैं हिंदू के रूप में पैदा हुआ हूं, लेकिन हिंदू के रूप में मरूंगा नहीं, कम से कम यह तो मेरे वश में है।

  • 2010 में दिल्ली में चल रहे 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ था।
  • 1981 में होस्नी मुबारक मिस्र के चौथे राष्ट्रपति बने थे।
  • 1979 में जर्मनी के बॉन में परमाणु ऊर्जा के खिलाफ 1 लाख लोगों ने प्रदर्शन किया था।
  • 1953 में भारत में संपदा शुल्क अधिनियम प्रभाव में आया था।
  • 1948 में इजराइल और मिस्र के बीच लड़ाई शुरू हुई थी।
  • 1943 में जापान ने फिलीपींस की आजादी की घोषणा की थी।
  • 1882 में शिमला में पंजाब यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई थी।

बीते दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें…

करेंट अफेयर्स 12 अक्टूबर:राजनाथ सिंह ने 2,236 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन किया, समुद्री अभ्यास मालाबार 2024 का समापन हुआ

मोहम्मद सिराज को तेलंगाना सरकार ने डीएसपी नियुक्त किया। मालाबार नौसेना युद्धाभ्‍यास का समापन हुआ। वहीं, राजनाथ सिंह ने कुपुप-शेराथांग रोड का उद्घाटन किया। पूरी खबर पढ़ें…

करेंट अफेयर्स 11 अक्टूबर:जापान के ‘निहोन हिदांक्यो’ ऑर्गनाइजेशन को नोबेल पीस प्राइज मिलेगा, पीएम मोदी 19वें ईस्ट एशिया समिट में शामिल हुए

ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत को 127 देशों में 105वां नंबर मिला। NIELIT और महाराष्ट्र सरकार के बीच MoU साइन हुआ। वहीं, अमेरिका से टकराया सदी का सबसे खतरनाक तूफान ‘मिलटन’।​​​​​​​ पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment