[ad_1]
- Hindi News
- Career
- ITBP Head Constable Vacancies; TCIL Various Posts Recruitment 2024 Details
9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में जानेंगे ITBP में कॉन्स्टेबल के 128 पदों पर निकली भर्ती और टेलीकम्यूनिकेशन कंसल्टेंट्स ऑफ इंडिया लिमिटेड में BSc पास के लिए कुक के 204 पदों पर वैकेंसी के बारे में। करेंट अफेयर्स में बात पेरिस पैरालिंपिक्स में भारत के प्रदर्शन की। टॉप स्टोरी में बात झारखंड आबकारी विभाग में कॉन्स्टेबल भर्ती के फिजिकल एग्जाम में दौड़ के दौरान 11 कैंडिडेट्स की मौत की।
करेंट अफेयर्स
1. पैरालिंपिक गेम्स में भारत ने अब तक 9 मेडल जीते
पैरालिंपिक गेम्स में भारत के योगेश कथुनिया ने मेंस डिस्कस थ्रो F-56 के फाइनल में 2 सितंबर को सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 42.22 मीटर स्कोर किया है। वहीं, देर शाम भारत के नितेश कुमार ने बैडमिंटन मेंस सिंगल्स की SL3 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीत लिया। पैरालिंपिक में भारत अब तक 2 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है।

योगेश ने 42.22 मीटर स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता।
2. एयर मार्शल तेजिंदर सिंह वायुसेना के उप सेना प्रमुख बने
एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने 1 सिंतबर को वायुसेना के उप प्रमुख के तौर पर पद संभाला है। एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने पूर्व एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित की जगह ली।
इससे पहले एयर मार्शल तेजिंदर सिंह मेघालय में भारतीय वायुसेना के पूर्वी वायु कमान मुख्यालय में सीनियर एयर स्टाफ ऑफिसर थे।
दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप जॉब्स
1. TCIL में नर्सिंग ऑफिसर के 204 पदों पर भर्ती
टेलीकम्युनिकेशन कंसल्टेंट्स ऑफ इंडिया लिमिटेड ने नर्सिंग ऑफिसर के 204 पदों पर भर्ती निकाली है। सभी भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट पर होंगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- 10वीं/12वीं/आईटीआई/बीएससी/ बीफार्मा/पीजी डिग्री।
- पदानुसार अलग-अलग डिग्री मान्य होगी।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- स्किल टेस्ट/ इंटरव्यू
- डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन
2. ITBP कॉन्स्टेबल के 128 पदों पर भर्ती
ITBP ने कॉनस्टेबल के 128 पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन डेट बढ़ा दी है। इन पदों के लिए आवेदन की विंडो 30 अगस्त 2024 को दोबारा ओपन की गई है और 29 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन 12 अगस्त से आवेदन शुरू किए गए थे। ऐसे कैंडिडेट्स जो पहले आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी।

दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. झारखंड में आबकारी कॉन्स्टेबल भर्ती एग्जाम में 11 कैंडिडेट्स की मौत
झारखंड में आबकारी विभाग में कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए हो रहे फिजिकल एग्जाम में अब तक 11 कैंडिडेट्स की मौत हो चुकी है। दरअसल, 22 अगस्त से कॉन्स्टेबल के 583 पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया गया था।
7 सेंटर्स पर भर्ती के दौरान 60 मिनट में 10 km की दौड़ में मौत हुई
पलामू, गिरिडीह, साहिबगंज जैसे अलग-अलग सेंटर्स में दौड़ के दौरान कैंडिडेट्स बेहोश हो गए थे। इलाज के लिए इन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां कई कैंडिडेट्स की मौत हो गई।

मामले की जांच कर रहे अधिकारी IG होमकर का कहना है कि अब तक मरने वाले सभी कैंडिडेट्स पुरुष हैं और इनकी मौत 60 मिनट में 10 किलोमीटर की दौड़ के दौरान हुई।
583 भर्तियों के लिए 1 लाख 27 हजार कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया
कॉन्सटेबल की 583 भर्तियों के लिए 4 लाख 44 हजार कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था। 30 अगस्त तक करीब 1 लाख 27 हजार कैंडिडेट्स एग्जाम दे चुके हैं। डॉक्टर्स ने कहा है कि ऐसे कैंडिडेट्स जो रोजाना दौड़ने की प्रैक्टिस नहीं करते उन्हें अचानक 10 किलोमीटर की दौड़ नहीं लगानी चाहिए।
अब नियुक्ति के लिए पुलिस मुख्यालय ने 2016 से पहले के नियम का प्रस्ताव भेजा
11 कैंडिडेट्स की मौत के चलते अब पुलिस मुख्यालय ने फिजिकल टेस्ट के नियमों में बदलाव के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा है। पुलिस मुख्यालय ने 2016 से पहले का नियम यानी 6 मिनट में 1600 मीटर दौड़, लॉन्ग जम्प, हाई जम्प को शामिल करने की मांग की है। इसके अलावा कैंडिडेट्स की मौत को लेकर विपक्ष ने सरकार से सभी 11 कैंडिडेट्स के परिवारों को मुआवजा और किसी सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी की है। कैंडिडेट्स के लिए अब फील्ड पर पीने का पानी, ORS, दवाएं और मेडिकल कैम्प जैसी सभी सुविधाएं रहेंगी। भर्ती प्रक्रिया 4 सितंबर तक जारी रहेगी।
ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
[ad_2]
Source link