NSIL India will launch Nepal’s satellite, former Foreign Minister Natwar Singh passed away | करेंट अफेयर्स 10 अगस्त: NSIL इंडिया नेपाल का सैटेलाइट लॉन्च करेगा, पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन हुआ


  • Hindi News
  • Career
  • NSIL India Will Launch Nepal’s Satellite, Former Foreign Minister Natwar Singh Passed Away

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

विदेश मंत्रालय और न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड के बीच मुनाल सैटेलाइट लॉन्च करने के लिए एक MoU साइन हुआ। सीनियर IAS अधिकारी टी वी सोमनाथन भारत के कैबिनेट सचिव बने। वहीं, पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन हो गया।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

एग्रीमेंट (AGREEMENT)
1. NSIL इंडिया नेपाल का सैटेलाइट लॉन्च करेगा :
विदेश मंत्रालय और न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) के बीच नेपाल का मुनाल सैटेलाइट लॉन्च करने के लिए 10 अगस्त को एक MoU साइन हुए। इसी साल जनवरी में विदेश मंत्री एस जयशंकर की नेपाल यात्रा की थी। इसी दौरान NSIL और नेपाल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अकादमी (NAST) के बीच इसके लॉन्चिंग के लिए समझौता हुआ था।

NSIL इसरो की वाणिज्यिक शाखा है।

NSIL इसरो की वाणिज्यिक शाखा है।

  • मुनाल सैटेलाइट को नेपाल में NAST ने विकसित किया है।
  • नेपाली स्पेस स्टार्टअप अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठान नेपाल (APN) ने इस सैटेलाइट के डिजाइन और निर्माण में नेपाली स्टूडेंट्स की मदद की है।
  • इसका उपयोग धरती की सतह पर वनस्पति घनत्व का डेटाबेस बनाने में किया जाएगा।
  • जल्द ही इसे NSIL के पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) से लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
  • यह एक नैनो-सैटेलाइट है, जो 1यू क्यूबसैट वर्ग में आता है।
  • इसका वजन लगभग एक किलोग्राम है और यह पृथ्वी की सतह की तस्वीरें लेने में सक्षम एक उच्च-रिजॉल्यूशन कैमरा से लैस है।
  • सैटेलाइट के पृथ्वी की निचली कक्षा में लगभग 500 से 600 किमी की ऊंचाई पर परिक्रमा करने की उम्मीद है।

अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT)
2. IAS ऑफिसर टीवी सोमनाथन कैबिनेट सचिव बने :
केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 10 अगस्त को सीनियर IAS अधिकारी टी वी सोमनाथन को भारत का कैबिनेट सचिव नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल दो साल होगा, जो 30 अगस्त से शुरू होगा। वह राजीव गौबा का स्थान लेंगे, जो इस महीने अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।

तमिलनाडु कैडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी सोमनाथन इस समय केंद्रीय वित्त सचिव हैं।

तमिलनाडु कैडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी सोमनाथन इस समय केंद्रीय वित्त सचिव हैं।

  • सोमनाथन ने 2015 से 2017 के बीच दो साल से अधिक समय तक प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव और अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्य किया।
  • इसके बाद उन्होंने दिसंबर 2019 में व्यय सचिव के रूप में नियुक्त होने से पहले तक अपने कैडर राज्य में कार्य किया।
  • टी वी सोमनाथन का जन्म 10 मई, 1965 को तमिलनाडु में हुआ था।
  • उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ आर्ट्स और बैचलर ऑफ कॉमर्स की और कलकत्ता विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी की डिग्री हासिल की।
  • टी वी सोमनाथन ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एग्जीक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम डिप्लोमा में भी डिग्री की है।
  • सोमनाथन को अप्रैल 2021 में वित्त सचिव नियुक्त किया गया।
  • सोमनाथन चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं।
  • वह पांच भाषाएं – हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, फ्रेंच, हौसा (अफ्रीका के कुछ भागों में बोली जाने वाली) जानते हैं।
  • उनके पास कलकत्ता विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डाक्टर आफ फिलासफी (पीएचडी) की डिग्री भी है।
  • उन्होंने अपने कैडर राज्य, केंद्र और विदेश में विभिन्न पदों पर काम किया है।
  • इस बीच, सरकार जल्द ही नए केंद्रीय गृह सचिव की नियुक्ति कर सकती है।
  • गृह सचिव अजय कुमार भल्ला का कार्यकाल 22 अगस्त को पूरा हो रहा है।
  • नियुक्ति समिति ने कैबिनेट सचिवालय में ओएसडी (आफिसर आन स्पेशल ड्यूटी) के रूप में सोमनाथन की नियुक्ति को भी मंजूरी दी है।
  • इस पद पर उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से कैबिनेट सचिव का पदभार ग्रहण करने तक के लिए रहेगी।

निधन (OBITUARY)
3. पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन :
पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का शनिवार, 10 अगस्त की रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 95 साल के थे। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली।

उनका अंतिम संस्कार 12 अगस्त को लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा।

उनका अंतिम संस्कार 12 अगस्त को लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा।

  • नटवर सिंह 2004-05 के दौरान UPA-I सरकार में भारत के विदेश मंत्री थे। तब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे।
  • नटवर सिंह ने पाकिस्तान में राजदूत के रूप में भी काम किया।
  • 1966 से 1971 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यालय से जुड़े रहे।
  • नटवर सिंह का जन्म 16 मई 1929 को राजस्थान के भरतपुर जिले में एक जाट हिंदू परिवार में हुआ था।
  • उन्होंने मेयो कॉलेज, अजमेर और सिंधिया स्कूल, ग्वालियर में शुरुआती पढ़ाई की।
  • इसके बाद उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक की डिग्री ली।
  • बाद में उन्होंने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के कॉर्पस क्रिस्टी कॉलेज में पढ़ाई की।
  • वे कुछ समय के लिए चीन के पेकिंग यूनिवर्सिटी में विजिटिंग स्कॉलर भी रहे।
  • नटवर सिंह 1953 में भारतीय विदेश सेवा (IFS) में शामिल हो गए।
  • राजनयिक के तौर पर नटवर सिंह का करियर 31 साल लंबा रहा।
  • वे पाकिस्तान, अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत रहे।

अवार्ड (AWARD)
4. शाहरुख खान को मिला पार्डो अल्ला कैरिएरा अवॉर्ड :
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को 10 अगस्त को पार्डो अल्ला कैरिएरा अवॉर्ड (Pardo Alla Carriera Award) से नवाजा गया। यह अवार्ड स्विट्जरलैंड में आयोजित हो रहे 77वें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल, 2024 के दौरान दिया गया।

अवॉर्ड लेते हुए शाहरुख ने इटालियन भाषा में बोलने की कोशिश की और साथ ही इटालियन खाने, शहर और इसकी खूबसूरती पर भी बात की है।

अवॉर्ड लेते हुए शाहरुख ने इटालियन भाषा में बोलने की कोशिश की और साथ ही इटालियन खाने, शहर और इसकी खूबसूरती पर भी बात की है।

  • 58 वर्षीय शाहरुख पार्डो अल्ला कैरिएरा अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय हैं।
  • फिल्म फेस्टिवल में उनकी 2002 में आई फिल्म ‘देवदास’ की स्क्रीनिंग भी हुई।
  • अवॉर्ड हासिल करने के बाद शाहरुख खान ने एक लंबी स्पीच दी।
  • यह अवार्ड सेरेमनी में स्विट्जरलैंड के पियाज्जा ग्रांडे स्क्वायर में हुआ, जिसमें करीब 8000 लोग शामिल हुए।
  • शाहरुख को अक्सर मीडिया में ‘बॉलीवुड का बादशाह’, ‘किंग खानट, ‘रोमांस किंग’ और ‘किंग ऑफ बॉलीवुड’ नामों से पुकारा जाता है।
  • फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिये उन्होंने तीस नामांकनों में से चौदह फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं।
  • वे और दिलीप कुमार ही ऐसे दो अभिनेता हैं जिन्होंने फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार 8 बार जीता है।
  • 2005 में भारत सरकार ने उन्हें भारतीय सिनेमा के प्रति उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया।
  • 2020 में दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता माने गए थे।

रैंक रिपोर्ट (RANK & REPORT)
5. हिंडनबर्ग ने अपनी नई रिपोर्ट में सेबी चीफ पर आरोप :
अडाणी ग्रुप पर अपनी रिपोर्ट के लिए जानी जाने वाली अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने 10 अगस्त को एक नई रिपोर्ट जारी की। इसमें सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) की चीफ माधबी पुरी बुच पर आरोप लगाए हैं। अपनी नई रिपोर्ट में दावा किया है कि सेबी चीफ के पास अडाणी ग्रुप के जरिए पैसों की हेराफेरी स्कैंडल में इस्तेमाल की गई अस्पष्ट ऑफशोर एंटिटीज में हिस्सेदारी थी।

हिंडनबर्ग एक अमेरिकी शॉर्ट-सेलिंग फर्म है।

हिंडनबर्ग एक अमेरिकी शॉर्ट-सेलिंग फर्म है।

  • हिंडनबर्ग ने कहा कि बुच और उनके पति धवल बुच के पास एक ऑफशोर फंड में हिस्सेदारी थी।
  • इसमें गौतम अडाणी के भाई विनोद अडाणी ने काफी मात्रा में पैसा लगाया था।
  • विनोद, अडाणी ग्रुप की कंपनियों के चेयरमैन हैं।
  • 24 जनवरी, 2023 को हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी ग्रुप को लेकर एक रिपोर्ट पब्लिश की थी।
  • रिपोर्ट के बाद ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली थी।
  • इस रिपोर्ट को लेकर भारतीय शेयर बाजार रेगुलेटर, सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने हिंडनबर्ग को 46 पेज का कारण बताओ नोटिस भी भेजा था।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
12 अगस्त का इतिहास :
आज के दिन दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी। युवा देश के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। इस दिन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने का मकसद सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मामलों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना है। साथ ही समाज के विकास में युवाओं को सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना भी है।

17 दिसंबर 1999 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसे प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।

17 दिसंबर 1999 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसे प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।

  • 2012 में आज ही के दिन 30वें ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन हुआ था।
  • 2008 में 12 अगस्त के दिन ही आमिर खान को उनकी ‘फिल्म तारे जमीं पर’ के लिए गोलापुड़ी श्रीनिवास मेमोरियल अवार्ड दिया गया था।
  • 2007 में आज ही के दिन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एण्डेवर से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों ने स्टेशन पर नई बीम लगाई थी।
  • 2004 में 12 अगस्त को ही फ्रांस के मशहूर स्ट्राइकर जिनेदिन जिदान ने अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास लिया था।
  • 2003 में आज ही के दिन संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत और इजराइल के बीच फाल्कन सौदे को मंजूरी दी थी।
  • 1991 में 12 अगस्त को ही विव रिचर्ड्स, डुजोन और मार्शल के लिए टेस्ट क्रिकेट में अंतिम दिन था।
  • 1984 में आज ही के दिन लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में 23वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ था।
  • 1981 में 12 अगस्त को ही IBM ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया, जिसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई थी।
  • 1972 में आज ही के दिन इयान और ग्रेग चैपल ने क्रिकेट टेस्ट मैच की एक ही पारी में शतक बनाया था।
  • 1971 में 12 अगस्त को ही सीरिया ने जॉर्डन से राजनयिक संबंध तोड़ा था।
  • 1908 में आज ही के दिन हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया था।
  • 1833 में 12 अगस्त को ही अमेरिका में शिकागो शहर की स्थापना हुई थी।
  • 1831 में आज ही के दिन नीदरलैंड और बेल्जियम ने शांति समझौते पर साइन किए थे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment