21115 candidates passed; The exam was held on 6 July | AYUSH-PG रिजल्ट जारी: 21115 कैंडिडेटस हुए पास; 16 जुलाई को 2500 से ज्यादा आंसर-की को किया गया था चैलेंज


1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने बुधवार, 31 जुलाई को AYUSH-PG 2024 रिजल्ट जारी कर दिया। NTA राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग (NCISM) और नेशनल होम्योपैथी कमीशन (NHC) की ओर से आयुष मंत्रालय के परामर्श पर AIPGET एग्जाम करवाता है।

AIPGET 5 अलग-अलग कोर्सेज आयुर्वेद, होम्योपैथी, सिद्ध और यूनानी के लिए कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम था। NTA ने आयुर्वेद, होम्योपैथी, सिद्ध और यूनानी के लिए 40123 कैंडिडेटस के लिए ऑल इंडिया आयुष PG एंट्रेंस एग्जाम (AIAPGET-2024) दिया था।

AIAPGET-2024 एग्जाम 06 जुलाई 2024 को 100 शहरों के 211 सेंटर्स पर आयोजित किया गया था।

21,115 कैंडिडेटस हुए पास
इसमें से 38 हजार से ज्यादा कैंडिडेटस ने इसका एग्जाम दिया था, इसमें से 21,115 कैंडिडेट पास हुए हैं। जिसमें 14569 आयुर्वेद में, 4,835 होम्योपैथी, 480 सिद्धा और 1231 कैंडिडेटस यूनानी के हैं।

6 जुलाई को हुआ था एग्जाम
NTA ने 16 जुलाई से 18 जुलाई तक आंसर-की और कैंडिडेट को ऑब्जेक्शन मांगे गए थे।

इसमें 2525 कैंडिडेट्स ने आंसर-की को चैलेंज किया गया था। इनको एक्सपर्ट के सामने रखा गया था। इसके बाद ही फाइनल आंसर जारी किया गया है।

NTA करवाता है आयुष एग्जाम
NTA बॉडी का काम सिर्फ आयुष एग्जाम कंडक्ट करवाना होता है। इसमें शामिल है

  • कैंडिडेटस का रजिस्ट्रेशन।
  • एग्जाम कंडक्ट करवाना।
  • रिजल्ट तैयार करना।
  • स्कोर कार्ड जारी करना है।

26 जुलाई को NEET-UG -2024 का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी
इससे पहले NTA ने शुक्रवार, 26 जुलाई को NEET-UG -2024 का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी किया था। इस रिजल्ट से 4.2 लाख स्टूडेंट्स की रैंक बदल गई। वहीं, टॉपर्स की संख्या 61 से घटकर 17 हो गई।

ऐसा फिजिक्स के एक सवाल की वजह से हुआ। एग्जाम में इस सवाल के 2 विकल्प सही थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने एक समिति बनाकर इसका एक विकल्प चुनने को कहा था। साथ ही NTA को रिवाइज्ड रिजल्ट जारी करने को कहा था।

4 जून को जारी रिजल्ट में टॉपर्स की संख्या 67 थी। लेकिन ग्रेस मार्क्स विवाद के बाद हुए एग्जाम में 6 टॉपर्स कम हो गए थे। यह परीक्षा 5 मई को देश भर के 571 शहरों में 4,750 सेंटर्स पर हुई थी। 24 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स शामिल हुए थे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment